फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   diljit dosanjh Delhi concert: singer delights fans with chartbusters thanks Delhi Police CRPF for arrangements

दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: ‘आप ना हो तो सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते’, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किसे किया सैल्यूट?

Sat, 31 Oct 2026 09:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 31 Oct 2026 09:00 AM IST
सार

  • पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का 30 अक्तूबर को दिल्ली में कॉन्सर्ट हुआ, जहां फैंस की भीड़ उमड़ी।
  • दिलजीत ने अपने हिट गानों पर परफॉर्म किया, जिन पर लोगों ने झूमकर डांस किया।
  • इस शो को सफल बनाने के लिए दिलजीत ने दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ का आभार जताया।
  • पंजाबी सिंगर ने मंच पर एक सीआरपीएफ महिला सुरक्षाकर्मी को बुलाकर सलाम किया।

विज्ञापन
diljit dosanjh Delhi concert: singer delights fans with chartbusters thanks Delhi Police CRPF for arrangements
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कल शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक ग्रैंड ओपनिंग शो के साथ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत की। उन्हें सुनने के लिए हजारों फैंस उमड़े। संगीत से सजी इस शाम में फैंस झूम उठे। फैंस को न सर्दी की दस्तक रोक पाई और न ही बारिश। शो को सफल बनाने के लिए दिलजीत ने दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Trending Videos

दिलजीत ने किया महिला सुरक्षाकर्मी को सलाम
दिलजीत दोसांझ ने बीती शाम शानदार परफॉर्मेंस देकर फैंस का दिल जीत लिया। वे स्टेज पर आए और स्टेडियम में मौजूद फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। दिलजीत ने 'मोरनी' गाने से कॉन्सर्ट की शुरुआत की। फिर कई हिट गानों पर परफॉर्मेंस दी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सीआरपीएफ महिला सुरक्षाकर्मी को सलाम करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

diljit dosanjh Delhi concert: singer delights fans with chartbusters thanks Delhi Police CRPF for arrangements
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

सिंगर बोले- 'मुझे लगा मेरी मां खड़ी है'
दिलजीत दोसांझ ने महिला सुरक्षाकर्मी को स्टेज पर बुलाया और मौजूद भीड़ से कहा, 'इन्हें जोरदार सैल्यूट मारो'। सिंगर ने खुद भी सलाम किया। महिला सुरक्षाकर्मी दिलजीत के गले लग गईं। सिंगर ने कहा, 'आप न हो तो हम इतना सुरक्षित नहीं महसूस कर सकते। आपकी बहुत देन है। शुक्रिया'। दिलजीत ने कहा, 'मैंने आपको खड़े देखा तो लगा मेरी मां खड़ी हैं। मेरी मम्मी का फोन आया कि अपना ख्याल रखना। मैंने कहा, चिंता मत करो। आज आपको देखकर लगा कि मेरी मां ही मेरे पास खड़ी हैं'। यह वीडियो खुद दिलजीत ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


विज्ञापन

diljit dosanjh Delhi concert: singer delights fans with chartbusters thanks Delhi Police CRPF for arrangements
दिलजीत दोसांझ दिल्ली कॉन्सर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

दिलजीत के कॉन्सर्ट में आए हजारों फैंस
इसके अलावा दिलजीत ने एक और वीडियो भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसे मूल रूप से दिलजीत दोसांझ के फैन क्लब अकाउंट से साझा किया गया है। इसमें तस्वीरों की एक सीरीज है, जिसमें देखा जा सकता है कि कॉन्सर्ट में कितनी भीड़ उमड़ी है। कैप्शन लिखा है, 'दिल्ली शटडाउन। 80 हजार। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और 'ऑरा इंडिया टूर' शुरू हो चुका है'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed