{"_id":"6ae8bb5fecb6609d8c0838bb","slug":"sanjay-gupta-wife-anuradha-reacts-to-daughter-viral-video-appeals-to-paparazzi-to-respect-children-privacy-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संजय गुप्ता: निर्देशक की पत्नी की पैपराजी से खास अपील; बेटी के वायरल वीडियो पर भी तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय गुप्ता: निर्देशक की पत्नी की पैपराजी से खास अपील; बेटी के वायरल वीडियो पर भी तोड़ी चुप्पी
Mon, 02 Nov 2026 10:15 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:15 PM IST
सार
- फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनकी पत्नी अनुराधा ने एक बयान जारी किया है।
- उन्होंने मीडिया से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की है।
- साथ ही उन्होंने अपनी बच्चों को मीडिया की गैरजरूरी नजरों से दूर रखने की भी गुजारिश की है।
विज्ञापन
संजय गुप्ता-अनु लेखी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दरअसल, संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनकी बेटी पैपराजी की तरफ अश्लील इशारे करती नजर आ रही है। इस वीडियो को लेकर चर्चा के बीच अनुराधा ने अपना बयान जारी किया है।
एक खालीपन रह गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता
अनुराधा ने अपने बयान में लिखा, 'हमारी जिंदगी का एक हिस्सा हमेशा के लिए खो गया है। इस नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो सकती और न ही इस खालीपन को कोई भर सकता है। इस मुश्किल समय में हमारा साथ देने, प्यार जताने और हिम्मत देने के लिए मैं अपने परिवार, दोस्तों, संजय के फैंस और मीडिया के सभी साथियों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।
संजय की एक हादसे में गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लगी थी, जो उनके निधन की वजह बनी। संजय अपने परिवार और बच्चों से बेहद प्यार करते थे।'

Trending Videos
अनुराधा लेखी-संजय गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
हमारे बच्चे अचानक अपने पिता को खोने के सदमे से गुजर रहे हैं
अनुराधा ने आगे लिखा, 'हमारे बच्चे अभी किशोरावस्था में हैं और उन्होंने अचानक अपने प्यारे पिता को खो दिया है। वे हमेशा से मीडिया की चकाचौंध और पैपराजी की दखलअंदाजी से दूर रहे हैं। ऐसे मुश्किल समय में जब उनके निजी जीवन में अचानक दखल दिया गया, तो वे काफी परेशान हो गए।
अपने दुख और तकलीफ में उन्होंने मीडिया के कुछ लोगों के प्रति जिस तरह का रिएक्शन दिया, वह शायद ठीक नहीं थी। अगर उनकी किसी बात से किसी को दुख पहुंचा है, तो मैं उसके लिए दिल से माफी मांगती हूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि बच्चों की इन प्रतिक्रियाओं को समझें। ये ऐसे बच्चे हैं, जो अपने पिता को खोने के गहरे दुख से गुजर रहे हैं और इस सच को स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं।'

बच्चों के वीडियो डिलीट कर दें, उन्हें अकेला छोड़ दें
अनुराधा ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील करते हुए लिखा, 'मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि बच्चों को माफ कर दें और ऐसी तस्वीरों और वीडियो को डिलीट कर दें, जो उनके मन पर लंबे समय तक बुरा असर डाल सकते हैं। कृपया उन्हें अपने पिता के जाने का दुख सहने के लिए थोड़ा समय, प्राइवेसी और सुकून दें।'
यह बयान संजय गुप्ता के करीबी दोस्त और फिल्म निर्देशक मिलाप जावेरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
संजय की बेटी के वायरल वीडियो के बारे में
संजय के निधन के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें संजय की बेटी कार में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान कार के आसपास पैपराजी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में निकलते वक्त संजय की बेटी पैपराजी की तरफ अश्लील इशारे करती दिखती हैं।
इसके बाद वे अपने कपड़ों से मुंह छिपाकर हंसती भी नजर आ रही हैं। इस दौरान ड्राइवर उन्हें रोकने की भी कोशिश करता है, लेकिन संजय की बेटी बार-बार अश्लील इशारे करती हैं।

संजय गुप्ता की बेटी
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हुआ संजय गुप्ता का निधन?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन शुक्रवार देर रात हुआ। वह वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में रहते थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह घर के अंदर अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा और उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता अपने बंगले में पत्नी, दो बच्चों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे। हादसे के समय घर के सभी लोग सो रहे थे, इसलिए घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। परिवार ने इस मामले में किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है।

संजय गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों के लिए जाने जाते थे संजय गुप्ता
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: संजय गुप्ता की बेटी ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए किए अश्लील इशारे, वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
- संजय गुप्ता हिंदी सिनेमा में अपनी एक्शन और क्राइम फिल्मों के लिए खास पहचान रखते थे।
- 'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हैं।
- इसके अलावा उन्होंने 'शूटआउट एट वडाला', 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया था।
- 'मुंबई सागा' में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
- निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म 'द मिरांडा ब्रदर्स' थी, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी।
- वहीं, बतौर निर्माता उनकी फिल्म 'विस्फोट' भी चर्चा में रही, जिसमें फरदीन खान और रितेश देशमुख ने काम किया था।