फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt tusshar Kapoor tribute to Sanjay Gupta after his death at 57

'कांटे 2 बनाकर सपना पूरा करूंगा': संजय गुप्ता के निधन पर भावुक हुए संजू; कंगना समेत सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 31 Oct 2026 01:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 31 Oct 2026 01:38 PM IST
सार

  • Sanjay Gupta Passed Away: आज फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन हो गया है। 
  • सिनेमा जगत की कई हस्तियां सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं।
  • कई सेलेब्स ने उन्हें न केवल उनकी फिल्मों के लिए, बल्कि सिनेमा के प्रति उनके जुनून के लिए भी याद किया है।

विज्ञापन
Sanjay Dutt tusshar Kapoor tribute to Sanjay Gupta after his death at 57
संजय दत्त, संजय गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री निर्देशक संजय गुप्ता के अचानक निधन से शोक में है। 30 अक्तूबर 2026 को 57 वर्ष की आयु में निर्माता का निधन हो गया। बड़े पर्दे पर क्राइम ड्रामा और एक्शन थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए मशहूर संजय गुप्ता ने 'कांटे', 'शूटआउट एट वडाला' और 'काबिल' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। उनके निधन से उन्हें जानने वाले और उनके साथ काम करने वाले लोग सदमे में हैं। फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें याद करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Sanjay Dutt tusshar Kapoor tribute to Sanjay Gupta after his death at 57
संजय गुप्ता, संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त ने निर्देशक संजय गुप्ता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'गुप्ता, मेरे भाई। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं हो। हमने साथ में बहुत कुछ साझा किया है। ढेर सारी यादें और दोस्ती के इतने सारे साल। तुम हमेशा मेरे लिए परिवार की तरह रहे हो। यह रिश्ता कभी नहीं बदलेगा। मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी। हमारी बातचीत और साथ बिताया गया वह हर पल। अभी कुछ समय पहले ही हम 'कांटे 2' के बारे में बात कर रहे थे। मेरे भाई, तुम्हारी याद में मैं 'कांटे 2' को तुम्हारा सपना बना दूंगा। तुम्हारे इस सपने को सच करने के लिए मैं सब कुछ करूंगा। तुमसे हमेशा बहुत प्यार करता रहूंगा। तुम्हारे बिना जिंदगी अब वैसी नहीं रहेगी, भाई। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'

सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी, संजय गुप्ता के निधन से दुखी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इस खबर से झटका लगा है। हमने एक-साथ कई दिन गुजारे। फिल्में बनाईं, खुशियां शेयर कीं, बहस की और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा साथ रहेंगी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं आपके लिए इस तरह कुछ लिखूंगा। आपको हमेशा याद करूंगा।' 



रवीना टंडन

रवीना टंडन ने संजय गुप्ता की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा 'संजय गुप्ता के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। वाकई बहुत दुखध खबर।'

काजोल
अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा 'यह सुनकर दिल टूट गया। इस दुख की घड़ी से उबरने के लिए उनके परिवार को ढेर सारा प्यार और हिम्मत मिले। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

कंगना रनौत
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने संजय गुप्ता के निधन पर हैरानी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'संजय गुप्ता के निधन से इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई है। बहुत ही दुखद और हैरान करने वाली खबर है। उनके साथ मैंने काम किया था। हैरान करने वाली बात यह है कि वह अस्वस्थ नहीं थे। ओम शांति।'
विज्ञापन
विज्ञापन

तुषार कपूर
अभिनेता और फिल्म निर्माता तुषार कपूर ने भी निर्देशक के निधन पर दुख जताया है। एक्स पर उन्होंने संजय गुप्ता को अपना पसंदीदा निर्देशक बताते हुए लिखा 'सुबह एक दुखद खबर मिली कि मेरे प्रिय निर्देशक संजय गुप्ता का अचानक निधन हो गया है। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। वह एक ऐसी मिसाल थे जिन्होंने जिंदगी को पूरी तरह से जिया! उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे!'

सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने निर्देशर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा 'मैं आपको हमेशा याद करूंगा। आपके साथ सेट पर बिताए गए पलों की यादों को मैं हमेशा अपने करीब रखूंगा।'

मनोज मुंतशिर
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने संजय गुप्ता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'सिर्फ दो फिल्मों में साथ काम किया था हमने, उन में से एक थी- 'काबिल'। जो वक्त साथ गुजरा, उस में पता चला कि संजय एक बेहतरीन फिल्म मेकर ही नहीं, जबरदस्त यारबाज भी थे। चाय पे चाय, कविता पे कविता, ये दौर कभी-कभी कई घंटे चल जाता था। बहुत कम लोग जानते हैं कि संजय खुद एक आला दर्जे के शायर थे। अच्छा सुनना और अच्छा सुनाना, दोनों में उनका कोई जोड़ नहीं था। वो महफिलें याद आएंगी दोस्त, अलविदा।'
विज्ञापन

Sanjay Dutt tusshar Kapoor tribute to Sanjay Gupta after his death at 57
संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अशोक पंडित
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए संजय गुप्ता के निधन की पुष्टि की। उन्हें अपना एक करीबी दोस्त बताते हुए, पंडित ने लिखा 'यह वाकई चौंकाने वाली और दुखद खबर है। अभी खबर मिली कि हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन निर्देशक संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे। घर पर सिर में चोट लगने की वजह से उनका निधन हो गया। एक और बेहतरीन प्रतिभा बहुत जल्दी चली गई। वह कहानियों को शानदार ढंग से पेश करने वाले, जिंदादिल इंसान और सिनेमा के प्रति बेहद जुनूनी फिल्म निर्माता थे। हमारी इंडस्ट्री के लिए यह एक बहुत बड़ा नुकसान है। दोस्त, तुम्हारी बहुत याद आएगी। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'

कुणाल कोहली
फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने निर्माता के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा 'एक महीने से कुछ समय पहले ही उनसे बात हुई थी। कुछ साल पहले हम दोनों एक अवॉर्ड शो की जूरी में थे। हम जितनी जल्दी बहस कर लेते थे, उतनी ही जल्दी उस पर हंस भी लेते थे। आपको अभी और भी कई फिल्में बनानी थीं और लंबा जीवन जीना था। उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं और उन्हें हिम्मत मिले।'

Sanjay Dutt tusshar Kapoor tribute to Sanjay Gupta after his death at 57
संजय गुप्ता - फोटो : एक्स@kamaalrkhan
कमाल आर खान
फिल्म समीक्षक, अभिनेता और निर्माता कमाल आर खान ने भी सोशल मीडिया पर गुप्ता को श्रद्धांजलि दी है। फिल्म निर्माता की एक तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने लिखा 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, संजय भाई। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आप चले गए हैं। हम लगभग हर दूसरे दिन फिल्मों और बॉलीवुड के बारे में बात करते थे। आपको हर चीज की इतनी अच्छी जानकारी थी। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं संजय। भाई मैं आपको हर दिन याद करूंगा।'
 

Sanjay Dutt tusshar Kapoor tribute to Sanjay Gupta after his death at 57
सिद्धांत कपूर, संजय गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धांत कपूर
अभिनेता सिद्धांत कपूर ने निर्देशक के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर करते हुए लिखा 'यकीन नहीं हो रहा है। यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए। यह बहुत गलत हुआ। श्रद्धांजलि।'

राहुल ढोलकिया
निर्माता और निर्देशक राहुल ढोलकिया ने संजय गुप्ता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'चौंकाने वाली खबर। बहुत पहले संजय गुप्ता से एक बार मुलाकात हुई थी। वह काफी स्टाइलिश फिल्ममेकर थे। शायद वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने फिल्म का आइडिया समझाने के लिए ट्रेलर और प्रोमो का इस्तेमाल किया। उनकी फिल्मों में से 'कांटे' मेरी सबसे पसंदीदा है। 'सिगरेट के धुएं...' तो हमेशा पार्टियों की जान हुआ करता था। बहुत जल्दी चले गए, गुप्ता जी!'

Sanjay Dutt tusshar Kapoor tribute to Sanjay Gupta after his death at 57
संजय गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@vineet_ksofficial
विनीत कुमार सिंह
विनीत कुमार सिंह ने संजय गुप्ता को श्रद्धांजिल दी है। उन्होंने निर्देशक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'यह वाकई हैरान करने वाली और दिल तोड़ने वाली खबर है। यह यकीन करना मुश्किल है कि हमने आपको खो दिया। उनके निधन ने हमें हैरान और दुखी कर दिया। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस नुकसान से उबरने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed