Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt Post On Ramayana Release Share Ranbir Kapoor Raha Photo On Social Media

'रामायण' पर क्या बोलीं आलिया?: रणबीर की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात; तस्वीरों में दिखाई राहा की झलक

Thu, 05 Nov 2026 04:34 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 04:34 PM IST
सार

  • रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
  • अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक पोस्ट किया है।
  • इसके साथ ही अपने पोस्ट में आलिया ने राहा की झलक भी दिखाई है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Post On Ramayana Release Share Ranbir Kapoor Raha Photo On Social Media
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया। अब रणबीर कपूर की वाइफ और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी एक पोस्ट करते हुए अपने दिल की बात कही है।
विज्ञापन


सिर्फ इतना ही नहीं, आलिया ने पोस्ट में रणबीर कपूर के साथ सेट पर मौजूद राहा की भी कुछ तस्वीरें शेयर की है। बता दें कि 'रामायण' के साथ ही छोटी सी राहा ने भी बॉलीवुड में कदम रख दिया है। जी हां, इस फिल्म में उनका भी कैमियो है। आइए अब जानते हैं कि आलिया ने अपने पोस्ट में क्या कहा।
विज्ञापन
Trending Videos

Alia Bhatt Post On Ramayana Release Share Ranbir Kapoor Raha Photo On Social Media
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट ने क्या लिखा?
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर और राहा की दो तस्वीरें शेयर की। यह दोनों फोटो 'रामायण' फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। इसे शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'तुमने इस फिल्म में अपना सब कुछ लगा दिया और फिर भी उसके लिए तुम्हारे अंदर सब कुछ बचा रहा। रणबीर, मुझे तुम पर और उन सभी लोगों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस शानदार फिल्म को बनाने में अपना दिल और पूरी मेहनत लगा दी। कुछ कहानियां हम सभी से बड़ी होती हैं और रामायण उन्हीं में से एक है।'
विज्ञापन

Alia Bhatt Post On Ramayana Release Share Ranbir Kapoor Raha Photo On Social Media
रामायण - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर बने हैं भगवान राम
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं, जबकि यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है।

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'रामायण'
रणबीर कपूर की इस मच अवेटेड फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और इसके म्यूजिक की जिम्मेदारी एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हंस जिमर ने संभाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed