पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Election Updates Maharashtra Jharkhand Assembly poll lok sabha by-eletion campaign political news in Hindi

Polls Updates: वायनाड उपचुनाव के लिए प्रियंका ने किया रोड शो; चुनाव आयोग की SST ने दहिसर में जब्त किया सोना

Mon, 11 Nov 2024 10:57 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 11 Nov 2024 10:57 PM IST
सार

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां हैं। 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट समेत कई राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी इन्हीं दो तारीखों पर होंगे। राज्यों में आम चुनाव, उपचुनाव के लिए प्रचार जैसी तमाम सियासी गतिविधियों से जुड़ी बड़ी घटनाएं यहां पढ़ें

विज्ञापन
Election Updates Maharashtra Jharkhand Assembly poll lok sabha by-eletion campaign political news in Hindi
देश की सियासी सरगर्मियों से जुड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने सुल्तान बाथरी में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ लोकसभा के सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे।
विज्ञापन



चुनाव आयोग की एसएसटी टीम ने जब्त किया 1.95 किलो सोना
चुनाव आयोग की स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने दहिसर के पश्चिमी उपनगर से 1.95 किलो सोना जब्त किया। इसकी कुल कीमत 1.43 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रविवार की रात नियमित निरीक्षण के दौरान एसएसटी टीम ने देखा की दो लोग इलाके में संदिग्ध रूप से एक बैग लेकर घूम रहे ते। पुलिस ने उन्हे रोका। उनके बैग में सोने के कंगन पाए गए। व्यक्ति ने दावा किया कि वह ज्वेलरी पॉलिशिंग यूनिट में काम करता है। हालांकि, उसके पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिल पाया। बता दें कि 20 नवबंर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरे महाराष्ट्र में एसएसटी की टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन

वायनाड उपचुनाव प्रचार में प्रियंका का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब; बेटा रेहान और बेटी मियारा भी पहुंचे

Election Updates Maharashtra Jharkhand Assembly poll lok sabha by-eletion campaign political news in Hindi
वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में पहुंचे बेटा रेहान व बेटी मियारा। - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा उपचुनाव उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को रोड शो निकाला। इस दाैरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोड शो में प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा और बेटी मियारा वाड्रा भी मां को संबल देने पहुंचे। रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सीआरपीएफ जवानों के बीच झड़प हो गई। रैली के समापन के दौरान झड़प तब हुई जब उनके वाहन के आसपास एकत्रित कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क से हटने से इन्कार कर दिया। सीआरपीएफ कर्मियों को प्रियंका के वाहन के लिए रास्ता साफ करने की कोशिश करते देखा गया, लेकिन कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देशों से इन्कार कर दिया, जिससे मामूली झड़प हो गई। इससे पूर्व प्रियंका ने सुबह प्रसिद्ध थिरुनेल्ली महा विष्णु मंदिर में दर्शन किए। 

झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में उमड़ी स्थानीय जनता

Election Updates Maharashtra Jharkhand Assembly poll lok sabha by-eletion campaign political news in Hindi
बोकारो में जनसभा स्थल से लेकर सड़कों तक पीएम को देखने और सुनने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
झारखंड चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्तारूढ़ झामुमो पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-ओबीसी समुदाय देश के विकास की बड़ी ताकत है। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के बोकारो और धनबाद समेत उत्तरी छोटा नागपुर में 125 से अधिक ओबीसी जातियां हैं और आज ये सभी ओबीसी के रूप में जानी जाती हैं। यही उनकी पहचान और ताकत है। इनकी एकजुटता देश के विकास की बड़ी ताकत है लेकिन कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इन्हें आपस में उलझाए रखना चाहती है। बोकारो में हुई प्रधानमंत्री की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

पीएम मोदी ने राजधानी रांची में किया रोड शो
विज्ञापन

शाइना एनसी ने मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया

Election Updates Maharashtra Jharkhand Assembly poll lok sabha by-eletion campaign political news in Hindi
शाइना एनसी - फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र में भी चुनाव प्रचार का दौर जारी है। शिवसेना नेता और मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शाइना एनसी ने मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र में गोल देवल से गणेश चौक तक रोड शो किया। उन्होंने लोगों से भाजपा-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन का समर्थन करने की अपील की। शाइना ने महायुति के पक्ष में और शिवसेना को वोट देने का अनुरोध किया।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने रविवार को 28 बागी उम्मीदवारों को पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए छह साल के लिए निलंबित कर दिया। 22 विधानसभा क्षेत्रों के ये उम्मीदवार महा विकास अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ 20 नवंबर को होने वाले चुनावों में मैदान में हैं। कार्रवाई का सामना करने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक (रामटेक निर्वाचन क्षेत्र), याज्ञवल्क जिचकर (कटोल), कमल व्याहारे (कस्बा), मनोज शिंदे (कोपरी पचपाखड़ी) और आबा बागुल (पार्वती) शामिल हैं। कांग्रेस ने कहा कि यह निर्णय एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला के निर्देश पर लिया गया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने 7 और बागी उम्मीदवार को भी निलंबित किया
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के सामने बागी नेता एक बड़ी चुनौती के तौैर पर सामने आ रहे है। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने 6 निर्वाचन क्षेत्रों में 7 और बागी उम्मीदवारों को निलंबित कर दिया।

महाराष्ट्र में लातूर ग्रामीण सीट पर भाई के लिए प्रचार करने पहुंचे पूर्व CM के बेटे और अभिनेता रितेश देशमुख

भाजपा ने कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया बकवास

महाराष्ट्र में इस महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणापत्र में वादों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को पूरी तरह से बकवास बताया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की सरकार वाली राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को भी घेरा। 

उन्होंने कहा, "कांग्रेस और भाजपा ने आज अपने घोषणापत्र की घोषणा की। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र कहा, जिसका मतलब होता है लोगों से किया गया वादा। हालांकि, उन्होंने (कांग्रेस) ने घोषणा की है वह पूरी तरह से बकवास है। हमने तीन राज्यों में उनका प्रदर्शन देखा है। कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में वे सत्ता में हैं।"

भाजपा नेता ने कहा कि इन तीनों राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम महाराष्ट्र आए थे। उन्होंने झूठ बोला। इन लोगों ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक लाख नौकरियों का वादा किया है, लेकिन 1.5 लाख पद को उन्होंने समाप्त कर दिया और भर्ती प्रक्रिया को भी रोक दिया। उन्होंने कहा था कि वे महिलाओं को दो हजार रुपये देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार वेतन भी समय पर नहीं दे रही है। तेलंगाना में कांग्रेस को सत्ता में आए डेढ़ साल हो गए। उन्होंने बेरोजगारों को तीन हजार और महिलाओं को दो हजार रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। भाजपा नेता ने कहा कि अभी तक भत्ता नहीं दिया गया। 

बंगाल में भाजपा नेता ने ममता सरकार को घेरा
पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से पहले भाजपा नेता दिलीप घोष ने आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "यूपी और बिहार के बदमाश बंगाल में आकर अपनी फैक्टरी लगा चुके हैं। वे यहां बम बना रहे हैं। हर जिले से घटनाएं सामने आ रही हैं। यहां कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। राज्य सरकार असामाजिक लोगों की दोस्त है। बांग्लादेश, नेपाल और बिहार से घुसपैठिये और आतंकवादी बंगाल में आ रहे हैं। जब तक यह सरकार रहेगी, तब तक ऐसी घटनाएं घटती रहेगी।"

दो दिनों के लिए दार्जिलिंग दौरे पर जाएंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राज्य की छह विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना हैं। इस चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो दिनों के लिए दार्जिलिंग दौरे पर जा रही हैं। सीएम ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह लोगों के लिए काम करती रहेगी। 

मीडिया से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "हम दो दिनों के लिए दार्जिलिंग जा रहे हैं। यहां छह सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। हम लोगों के लिए काम करते हैं। हम भविष्य में भी लोगों के लिए काम करते रहेंगे।" 





 

वायनाड में राहुल गांधी ने की रैली

वायनाड में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "वायनाड में मेरे पांच वर्षों ने मेरी राजनीति और मेरे काम के बारे में सोचने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया। क्योंकि, जब मैं यहां आया तब मुझे मालूम चला कि लोगों के साथ मेरा अलग तरह का रिश्ता था। आम तौर पर राजनेता के तौर पर हमारे बीच एक रैनीतिक रिश्ता होता है। आप हमारे लिए करो, हम आपके लिए करेंगे। लेकिन वायनाड में इस तरह का रिश्ता नहीं था। मैंने 2004 में राजनीति में कदम रखा। 2019 में मैं वायनाड से सांसद बना। पिछले 15 वर्षों में मैंने प्यार शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। जब मैं वायनाड में आया, प्यार शब्द मेरे राजनीतिक शब्दकोष में जुड़ गया। जब मैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर गया, तो उस यात्रा का मुख्य विचार प्रेम और स्नेह को एक राजनीतिक उपकरण के रूप में उपयोग करना था। यही मैंने वायनाड के लोगों से सीखा।"

दक्षिण पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र फडणवीस ने की रैली

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए भाजपा नेता और राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष की यह झूठी कहानी कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है खत्म हो गई है। दक्षिण पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र में रैली के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दावा करते हुए, "विधानसभा चुनाव में महायुति 40 सीट जीतने वाली है।"

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले 23.41 करोड़ रुपये की चीजें जब्त

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ठाणे जिले में प्रशासन ने 23.41 करोड़ रुपये मूल्य की चीजें जब्त की हैं। इसमें नकदी, शराब, आभूषण एवं अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 18 निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर तक 12.41 करोड़ रुपये की नकदी, 2.22 करोड़ रुपये की शराब, 1.64 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 23.26 लाख रुपये के गहने एवं अन्य कीमती चीजें तथा 6.89 करोड़ रुपये की मुफ्त बांटी जाने वाली चीजें जब्त की गई हैं।

पप्पु यादव ने भाजपा को घेरा

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "वह तस्करी, सुपारी, जानवर के पैसे से चुनाव अभियान करते हैं। वह गुंडागर्दी करते हैं उन्हें हटाना बहुत जरूरी है। वह देश के दुश्मन हैं। 20 वर्षों से ये लोग थे तब क्यों नहीं घुसपैठिए को निकाले? मैं आपसे पूछता हूं।"

कांग्रेस नकली कहानी की दुकान: पूनम महाजन
भाजपा नेता पूनम महाजन ने सोमवार को कहा कि महाविकास अघाड़ी के नेताओं का किसी और को भ्रष्ट कहना सदी का मजाक है। महाविकास अघाड़ी का मुख्य दल कांग्रेस है। हर कोई जानता है कि पार्टी क्या है? कांग्रेस भ्रष्टाचार है और भ्रष्टाचार ही कांग्रेस है। कांग्रेस ने हमारे घोषणापत्र से हर बिंदु को कॉपी करके अपने घोषणापत्र में डाल दिया है। लोकसभा में उनके विपक्ष के नेता ने कुछ दिन पहले एक लेख लिखा था और कई विद्वानों ने कहा है कि यह साहित्यिक चोरी है।  कांग्रेस हमेशा मोहब्बत की दुकान की बात करती है, लेकिन मैं उनको नकली कहानी की दुकान कहती हूं। वे अपनी दुकानें बंद कर घर लौट जाएंगे।

आप-कांग्रेस ने पंजाबियों को दिया धोखा: अनुराग ठाकुर
पंजाब में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव से पता चलता है कि लोगों को पंजाब में आप और कांग्रेस को बाहर करने का दूसरा मौका दिया गया है। दोनों पार्टियों ने पंजाबियों को धोखा दिया है। राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसा लग रहा है जैसे राज्य में कोई सरकार ही नहीं है। 

भाजपा ने कई राज्यों में सरकार गिराई, यह बदला लेने का वक्त: अशोक गहलोत

पुणे में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में चुनी गई सरकार के गिराया है। अब महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को विजयी बनाकर बदला लेने का वक्त है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग बटेंगे तो कटेंगे और एक हैं तो सुरक्षित हैं जैसे नारों के लिए भाजपा पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। गहलोत ने कहा कि भाजपा ने पहले मध्य प्रदेश, फिर कर्नाटक, गोवा में विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिये सरकारें गिराईं। महाराष्ट्र में भी भाजपा ने उद्धव ठाकरे की एमवीए सरकार को गिराया। यह बदला लेने और एमवीए को विजयी बनाकर भाजपा को सबक सिखाने का समय है। यह चुनाव भारत की दिशा और दशा को नया आकार देगा। इस चुनाव का संदेश पूरे देश में गूंजेगा।

देश को बांटने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी: शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले राष्ट्र, फिर जाति की बात कहते हुए देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुड़ेंगे तो जीतेंगे। हमें विभाजनकारी राजनीति के बजाय राष्ट्रीय एकता पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। राहुल गांधी विभाजनकारी हैं, जो भेदभाव करते हैं और राजनीतिक लाभ के लिए देश को विभाजित करते हैं। वे वोटों के लिए विदेशी धरती पर भारत की आलोचना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed