Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Duplicate Scorecard Policy 2026: Digital Copy, Application Process and Rules

एनटीए: अब डिजिटल मिलेगा डुप्लीकेट स्कोरकार्ड, फिजिकल कॉपी के लिए शुल्क की भी आवश्यकता नहीं

Sat, 28 Nov 2026 08:30 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 08:30 AM IST
सार

एनटीए के अनुसार, डुप्लीकेट स्कोरकार्ड की भौतिक प्रति नहीं दी जाएगी। अब डुप्लीकेट स्कोरकार्ड की सिर्फ डिजिकल कॉपी ही जारी की जाएगी। फिजिकल कॉपी पाने के लिए निर्धारित 200 और 500 रुपये शुल्क का भुगतान करने की आवश्यता भी नहीं है।
 

विज्ञापन
NTA Duplicate Scorecard Policy 2026: Digital Copy, Application Process and Rules
NTA Duplicate Scorecard Policy 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली NEET-UG, JEE Main, CUET, UGC-NET और CSIR-NET जैसी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। एनटीए के नियमों के अनुसार, अब डुप्लीकेट स्कोरकार्ड की प्रिंटेड कॉपी नहीं दी जाएगी। इसके बजाय अभ्यर्थियों को स्कोरकार्ड डिजिटल रूप में मिलेगा। यह व्यवस्था उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिनका मूल स्कोरकार्ड खो गया है, चोरी हो गया है या किसी वजह से खराब हो गया है।

विज्ञापन

डिजिटल स्कोरकार्ड की ऑनलाइन जांच भी कर सकेंगे

डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने से पहले एनटीए अपने रिकॉर्ड से उसका सत्यापन करेगा। स्कोरकार्ड पर सक्षम अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर, एक विशिष्ट सत्यापन पहचान संख्या और क्यूआर कोड होगा। इनके माध्यम से इसकी प्रामाणिकता एनटीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन जांची जा सकेगी। एजेंसी के अनुसार, सत्यापित डिजिटल स्कोरकार्ड का इस्तेमाल उन्हीं परिस्थितियों में किया जा सकेगा, जहां मूल स्कोरकार्ड मान्य होता है। यानी अभ्यर्थियों को डुप्लीकेट प्रति के लिए प्रिंटेड दस्तावेज का इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन

डुप्लीकेट स्कोरकार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?

डुप्लीकेट स्कोरकार्ड पाने के लिए अभ्यर्थियों को एनटीए की निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज और तय शुल्क भी जमा करना होगा। इसके बाद एजेंसी अभ्यर्थी की पहचान और परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करेगी। सत्यापन पूरा होने पर ही आवेदन पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देश ध्यान से पढ़ने चाहिए। नियमों के अनुसार, हर परीक्षा के डुप्लीकेट स्कोरकार्ड के लिए अलग आवेदन देना होगा।

DigiLocker पर भी मिलेंगे पुराने स्कोरकार्ड

एनटीए पुराने स्कोरकार्ड को चरणबद्ध तरीके से DigiLocker पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू करेगा। जिन परीक्षाओं और वर्षों के स्कोरकार्ड DigiLocker पर उपलब्ध हो जाएंगे, उनके लिए इस ज्ञापन के तहत डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने की प्रक्रिया लागू नहीं होगी।

आधिकारिक जानकारी कहां मिलेगी?

डुप्लीकेट स्कोरकार्ड के आवेदन, जरूरी दस्तावेज और अन्य निर्देशों के लिए अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित नियमों की जांच करना जरूरी है, ताकि प्रक्रिया पूरी करने में कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed