{"_id":"6ae61d359e700cbea503a93c","slug":"operation-shuddh-prahar-successful-delhi-police-detained-569-people-including-accused-of-murder-robbery-and-t-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ऑपरेशन शुद्ध प्रहार' सफल: दिल्ली पुलिस ने हत्या, लूट और चोरी के आरोपियों समेत 569 लोगों हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ऑपरेशन शुद्ध प्रहार' सफल: दिल्ली पुलिस ने हत्या, लूट और चोरी के आरोपियों समेत 569 लोगों हिरासत में लिया
Sat, 31 Oct 2026 10:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:24 PM IST
सार
त्योहारों के दौरान अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने ऑपरेशन शुद्ध प्रहार चलाया। 20 से 29 अक्तूबर तक चले 10 दिवसीय अभियान में पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में 569 लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : एएनआई
विस्तार
त्योहारों के दौरान अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने ऑपरेशन शुद्ध प्रहार चलाया। 20 से 29 अक्तूबर तक चले 10 दिवसीय अभियान में पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में 569 लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान चोरी का सामान, अवैध हथियार, शराब, नशीले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि अभियान के दौरान हत्या के मामलों में छह और हत्या की कोशिश के मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लूट के मामलों में आठ और झपटमारी में सात लोगों को पकड़ा गया। चोरी और सेंधमारी के मामलों में 147 सामान्य चोरी, 28 घरों में चोरी, चार वाहन चोरी और पांच सेंधमारी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सोने की तीन चेन, 17 मोबाइल फोन, बाइक और स्कूटी बरामद की गईं।
विज्ञापन
मिलावटी घी और पटाखा फैक्टरियों का खुलासा:
पुलिस ने मिलावटी घी बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से 221.5 किलो घी और उसे बनाने के उपकरण बरामद किए गए। वहीं, पटाखे बनाने वाली दो फैक्टरियों का खुलासा कर पांच मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 828.1 किलो पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन
इसके अलावा करीब चार करोड़ रुपये कीमत की 161 रिमोट रेडियो यूनिट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत 48 आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और 46 चाकू मिले। आबकारी के मामलों में 24 लोग गिरफ्तार किए गए। वहीं, एनडीपीएस के आठ मामलों में 5.098 किलो गांजा बरामद हुआ। जुआ खेलने के आरोप में 75 लोगों को पकड़कर 76,255 रुपये जब्त किए गए।
6103 लोगों पर एहतियाती कार्रवाई :
पुलिस ने अपराध रोकने के लिए 6103 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की। इनमें 5590 लोगों पर दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 266 वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा 154 कलंदरे भी तैयार किए गए। जिला पुलिस के अनुसार अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।