फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 7,000 personnel deployed at Ramlila Maidan

Delhi NCR News: रामलीला मैदान में सात हजार से अधिक जवान तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
10 लाख लोगों के जुटने का आयोजकों का दावा, पुलिस को 70 हजार की भीड़ आने का अनुमान, सुरक्षा के लिए मैदान को 14 जोन में बांटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में आज होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सात हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। मैदान के अंदर से लेकर आसपास की सड़कों तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे मैदान को 14 जोन में बांटा गया है।
इंडिया गठबंधन ने रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है, जबकि पुलिस को करीब 70 हजार लोगों के जुटने का इनपुट मिला है। इसी के आधार पर सुरक्षा योजना तैयार की गई है। शनिवार को पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने रामलीला मैदान पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ के प्रवेश और निकासी मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हर जोन में वरिष्ठ अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी
सुरक्षा व्यवस्था के तहत मैदान के प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी जाएगी। वहीं, दो जोन की निगरानी एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे। मैदान में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। बिना जांच किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 से अधिक कैमरों से होगी निगरानी
मैदान और आसपास के क्षेत्रों में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से इन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिसकर्मी बॉडी कैमरों का भी इस्तेमाल करेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण वाहन और अन्य जरूरी गाड़ियां तैनात रहेंगी।

आयोजकों को भी सुरक्षा संबंधी निर्देश
पुलिस ने आयोजकों से रैली में आने वाले लोगों, स्वयंसेवकों और बसों की संख्या व विवरण मांगा है। उन्हें भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरे लगाने और कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। मैदान में रात के समय रुकने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने आयोजकों से अनुशासन बनाए रखने और ऐसे भाषणों से बचने को कहा है, जिनसे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed