{"_id":"6ae5e0f93cc756f91c04d020","slug":"case-registered-after-individual-climbed-out-of-a-moving-vehicles-sunroof-and-created-a-ruckus-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106016-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया हुड़दंग, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया हुड़दंग, केस दर्ज
विज्ञापन
तेज आवाज सुनकर घर से लाठी ले कर बाहर निकलते हुए । सोशल मीडिया
महिला-बच्चों से बदतमीजी का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-5 इलाके में शुक्रवार रात एक कार में सवार युवकों द्वारा सड़क पर हुड़दंग मचाने और एक परिवार के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता बिट्टू कटारिया ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक कार में सवार युवक तेज आवाज में गाने बजाकर लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। वे सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को डराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी में सवार एक युवक सनरूफ से बाहर निकलकर बैठ गया और स्टंटबाजी करने लगा, जिससे राहगीरों और दुकानदारों में दहशत फैल गई।
पीड़ित के मुताबिक, उसी समय उनके छोटे भाई कुलताज के रिश्तेदार वहां पहुंचे, जिनकी गाड़ी में एक महिला और दो छोटे बच्चे सवार थे। हुड़दंग कर रहे युवकों ने अपनी कार उनके पास लाकर रोकी और महिला व बच्चों के साथ बेहद अभद्र व्यवहार और बदतमीजी की। युवकों की इस हरकत को देखकर जब पीड़ित परिवार के लोग लाठियां लेकर बाहर निकले, तब आरोपी डरकर गाड़ी सहित मौके से भाग गए।
विज्ञापन
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में क्रेटा गाड़ी का नंबर और हुड़दंग कर रहे लड़कों के चेहरे पूरी तरह साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है।