प्रदूषण पर दोहरी सख्ती: दिल्ली में दूसरे राज्यों के इन वाहनों की एंट्री पर लगी रोक, 250 कर्मी बॉर्डर पर तैनात
सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह छूट दी गई है। नियम का सख्ती से पालन कराने के लिए डीएनडी, सिंघु, टिकरी, गाजीपुर और बदरपुर सहित प्रमुख बॉर्डर और टोल प्लाजा पर करीब 250 प्रवर्तन कर्मियों को तैनात किया गया है।
विस्तार
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए हर साल 1 नवंबर से 31 जनवरी तक अन्य राज्यों के बीएस-IV और उससे नीचे के वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। विंटर एक्शन प्लान के तहत लागू इस नियम के दायरे में मध्यम, भारी मालवाहक वाहन और ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसें आएंगी।
बॉर्डर पर 250 कर्मी तैनात
सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह छूट दी गई है। नियम का सख्ती से पालन कराने के लिए डीएनडी, सिंघु, टिकरी, गाजीपुर और बदरपुर सहित प्रमुख बॉर्डर और टोल प्लाजा पर करीब 250 प्रवर्तन कर्मियों को तैनात किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में हवा गंभीर श्रेणी में
इस बीच, पराली जलाने, दिवाली और वाहनों के धुएं के चलते दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंचने के कारण सीएक्यूएम (CAQM) ने ग्रैप-3 के आपातकालीन उपाय लागू कर दिए हैं।
दिल्ली के कई इलाकों में 400 पार एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों को मुताबिक, अलीपुर में 402, आनंद विहार में 274, अशोक विहार 318, आया नगर 382, बदरपुर 315, बवाना 410, चांदनी चौक 394, डीटीयू 409, द्वारका सेक्टर-8 में 410, आईआईआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 339, आईटीओ 402, जहांगीरपुरी 421, लोधी रोड 251, मुंडका 421, ओखला फेज-2 में 400, पटपड़गंज में 401, पंजाबी बाग 433, रोहिणी 418, विवेक विहार 425, नरेली 409, नॉर्थ कैंपस 409 एक्यूआई दर्ज किया गया।
नोएडा के सेक्टर 62 का बुरा हाल
सीपीसीबी के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 257, सेक्टर 116 में 285, सेक्टर 125 में 279, सेक्टर 150 में 232, सेक्टर-1 में 248, सेक्टर 39 में 267, सेक्टर 62 में 414 एक्यूआई दर्ज किया गया।
गाजियाबाद में एक्यूआई
सीपीसीबी के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में भी हवा की हालत खराब है। इंदिरापुरम में 287, लोनी में 332 , संजय नगर में 294 और वेव सिटी में 292 एक्यूआई दर्ज किया गया।