फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi brought to a standstill by rally against SIR; severe traffic jams in central areas

Delhi NCR News: एसआईआर के खिलाफ रैली से थमी दिल्ली, मध्य इलाके में लगा भीषण जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रमुख मार्गों पर घंटों फंसे रहे वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में एसआईआर के खिलाफ आयोजित रैली से रविवार को मध्य दिल्ली की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से शाम पांच बजे तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से मिंटो रोड, डीबीजी रोड, जीबी रोड, अजमेरी गेट मार्ग, आसफ अली रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और भवभूति मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया। इससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली यातायात पुलिस ने रैली को देखते हुए एक दिन पहले ही सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात प्रतिबंधों और वैकल्पिक मार्गों की एडवाइजरी जारी की थी। इसके बावजूद जानकारी के अभाव और निर्देशों की अनदेखी के चलते सैकड़ों लोग जाम में फंस गए।
विज्ञापन

नारेबाजी के बीच यातायात व्यवस्था बेपटरी
रैली में शामिल लोगों ने रामलीला मैदान के आसपास बड़ी संख्या में वाहन खड़े कर दिए, जिससे यातायात का दबाव और बढ़ गया। महाराजा रणजीत सिंह मार्ग फ्लाईओवर पर भी कारों की लंबी कतारें दिखाई दीं। गुरु नानक चौक के पास प्रदर्शनकारियों ने झंडे लहराते हुए सरकार, एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कई लोग गाते-नाचते भी नजर आए। रैली के उत्साह के बीच मध्य दिल्ली की सड़कें जाम से जूझती रहीं और आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed