पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 complaints heard at the grievance redressal camp; officials directed to ensure time-bound resolution.

Delhi NCR News: समाधान शिविर में सुनी 10 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश अप्रितम सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में बिजली, पेयजल, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), वृद्धावस्था सम्मान भत्ता सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। नगराधीश अप्रितम सिंह ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की समस्याओं का सरल, पारदर्शी और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव नहीं था, उनमें संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को एटीआर पोर्टल पर शिकायतों की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण एंट्री सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि शिकायतों की प्रभावी निगरानी हो सके और दोबारा शिकायत दर्ज कराने की नौबत न आए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों की सफलता का आधार शिकायतों का संतोषजनक और स्थायी समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed