Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP to hold Shakti Kendra conventions for first time in state aims to connect with voters

उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन करेगी भाजपा, बूथ विजय अभियान से वोटरों को साधने की कोशिश

Sun, 22 Nov 2026 03:24 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Nov 2026 03:24 PM IST
सार

प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसमें केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही बूथ विजय अभियान शुरू होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP to hold Shakti Kendra conventions for  first time in state aims to connect with voters
प्रेसवार्ता करते नरेश बंसल और दिप्ती रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव में तीसरी बार 65 पार का लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। कार्यसमिति में अनुमोदित राजनीतिक प्रस्ताव और चुनावी रणनीति को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड ने विकास और विरासत के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चारधाम में सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन को बढ़ावा मिला है। सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के साथ आधारभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है। निवेश बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून जैसे कदम उठाए गए हैं। धार्मिक आधार पर किए गए अवैध कब्जों से 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि मुक्त कराई गई है। सख्त नकल विरोधी कानून से युवाओं को अवसर मिले हैं, वहीं लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से शुरू होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने और पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए जुटे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जल्द ही जन आशीर्वाद यात्रा भी निकाली जाएगी।

हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, पहुंचेंगे राजनाथ सिंह

Trending Videos

ढाई लाख करोड़ से अधिक की केंद्रीय योजनाएं संचालित : बंसल
राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद उत्तराखंड राज्य बना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे संवार रहे हैं। केंद्र सरकार की ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं प्रदेश में संचालित हैं। जमरानी, लखवाड़, किसाऊ और त्यूनी-प्लासू बांध जैसी लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। केंद्र के सहयोग से पर्यटन का भी विस्तार हुआ है।

जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्य : त्रिवेंद्र
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछले दस वर्षों में जनकल्याण और विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार, होमस्टे, सौर स्वरोजगार और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है। आयुष्मान योजना से प्रदेश के 17 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम के अलावा पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। सीमांत गांवों को प्रथम गांव के रूप में विकसित करने और स्टेट बॉर्डर डेवलपमेंट फंड से सुविधाओं का विस्तार करने से इन क्षेत्रों में विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं। छोटे राज्य में 10 मेडिकल कॉलेज होना स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का उदाहरण है। किसानों और महिलाओं को छह लाख रुपये तक ब्याज रहित ऋण देने की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।

हर बूथ पर 51 फीसदी से अधिक वोट का लक्ष्य : मेनन
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 51 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम करना होगा। इसके लिए समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने के साथ संपर्क, संवाद, सहभाग और सेवा के मंत्र को अपनाना होगा।

तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जनता देगी जवाब : बांसुरी
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि जनता लगातार तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपकर विपक्ष को जवाब देगी। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि देश और उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता के लिए जनता भाजपा के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed