Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Sahu might spend Diwali in jail

देहरादून: जेल में मन सकती है साहू की दिवाली, पुलिस ने किया बेहद करीब पहुंचने और जल्द गिरफ्तारी का दावा

Sat, 07 Nov 2026 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा रुद्रेश कुमार, देहरादून
रुद्रेश कुमार, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Nov 2026 06:20 AM IST
सार

ताया जा रहा है कि उसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है। देहरादून पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा भी कर सकती है।

विज्ञापन
Dehradun: Sahu might spend Diwali in jail
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और गिरधारी लाल - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की दीवाली जेल में मन सकती है। पुलिस साहू के बेहद करीब पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि उसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है। देहरादून पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा भी कर सकती है। साहू के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही थी। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार वह पहले भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू पहले से शादीशुदा है। यह बात उसने शादी के वक्त छुपाई थी। इसके बाद से वह मंत्री रेखा आर्य को लगातार प्रताड़ित भी करता आ रहा था।
विज्ञापन


यही नहीं उसने धोखाधड़ी कर मंत्री रेखा आर्य को अपनी कंपनियों से बाहर भी कर दिया था। इसके लिए उसने उनके जाली हस्ताक्षर किए थे। इस प्राथमिकी की विवेचना के लिए एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से भी पूछताछ की। गिरधारी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि उसके खिलाफ बरेली और अन्य जिलों में करीब 50 मुकदमें चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहू की तलाश में कई दिनों तक उसके दर्जनों ठिकानों पर एसआईटी ने दबिश दी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच खबरें आई कि वह नेपाल भाग चुका है। इसके बाद पुलिस ने नेपाल की एजेंसियों से भी संपर्क साधे।


अब बताया जा रहा है कि पुलिस साहू के बेहद करीब पहुंच चुकी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे यह बात भी कही जा रही है कि साहू की दीवाली भी जेल में मन सकती है। पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed