{"_id":"6b09bb5d40e22116590efbe2","slug":"air-raid-warning-mock-drill-today-dehradun-news-c-5-1-drn1037-1121479-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आज रात बजेगा एयर रेड सायरन, तीन स्थानों पर होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आज रात बजेगा एयर रेड सायरन, तीन स्थानों पर होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
विज्ञापन
आज रात बजेगा एयर रेड सायरन, तीन स्थानों पर होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
-रात 10:05 बजे दो मिनट तक बजेगा अलर्ट सायरन, करीब 10:30 बजे ऑल क्लियर का संकेत
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सिविल डिफेंस की ओर से शनिवार रात देहरादून में नाइट एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। अभ्यास के दौरान एयर रेड अलर्ट और स्थिति सामान्य होने के संकेत देने के लिए सायरन बजाया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सायरन की आवाज सुनकर घबराने या भयभीत न होने की अपील की है।
सिविल डिफेंस के अनुसार, शनिवार रात 10:05 बजे एयर रेड अलर्ट के संकेत के रूप में दो मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान सिविल डिफेंस की टीम एयर रेड हमले की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) को देगी। इसके बाद संबंधित एजेंसियां आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी प्रतिक्रिया और समन्वय का अभ्यास करेंगी।
मॉक ड्रिल के समापन और स्थिति सामान्य होने का संकेत देने के लिए रात करीब 10:30 बजे दोबारा दो मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। इसे ‘ऑल क्लियर’ का संकेत माना जाएगा।
विज्ञापन
अभ्यास के लिए देहरादून में तीन स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें कैपरी ट्रेड सेंटर, चकराता रोड, बन्नू स्कूल, रेसकोर्स और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन लैबोरेटरी (डीईएएल), रायपुर रोड शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल आपातकालीन तैयारियों, संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करने के उद्देश्य से आयोजित अभ्यास है।