{"_id":"6aec388edc717b225b062777","slug":"ravi-shastri-calls-virat-kohli-the-greatest-white-ball-cricketer-backs-him-to-excel-in-tests-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या टेस्ट में अब भी जलवा दिखा सकते हैं कोहली?: रवि शास्त्री ने बताई विराट की सबसे बड़ी ताकत, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
क्या टेस्ट में अब भी जलवा दिखा सकते हैं कोहली?: रवि शास्त्री ने बताई विराट की सबसे बड़ी ताकत, जानें क्या कहा
Thu, 05 Nov 2026 01:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:34 PM IST
सार
रवि शास्त्री ने विराट कोहली को सफेद गेंद के क्रिकेट का सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कोहली की 74 रन की पारी से प्रभावित शास्त्री का मानना है कि वह अब भी टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। स्कॉट स्टायरिस ने भी कोहली के टेस्ट संन्यास पर निराशा जताई।
विज्ञापन
कोहली
- फोटो : PTI
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें सफेद गेंद के क्रिकेट का सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताया है। शास्त्री न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में कोहली की बल्लेबाजी से खासे प्रभावित नजर आए।
उन्होंने कहा कि जिस तरह की सहजता और अधिकार के साथ कोहली ने मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी की, वह किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। शास्त्री का यह भी मानना है कि कोहली में अब भी टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता है। उनकी फिटनेस और खेल के प्रति अनुशासन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

Trending Videos
कोहली
- फोटो : PTI
मुश्किल पिच पर कोहली ने दिखाई क्लास
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य मिला था। मेजबान टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।
कोहली ने 51 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। ईडन पार्क की पिच पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को उछाल और मूवमेंट मिल रही थी। भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई, लेकिन कोहली ने परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालते हुए शानदार बल्लेबाजी की।

विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : ANI
शास्त्री ने सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि इन परिस्थितियों में यह विराट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी। इस तरह की पिच पर बिना कोई गलती किए इतनी सहजता और अधिकार के साथ बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। पिछले सात, आठ या दस वर्षों में उन्होंने जितनी भी पारियां खेली हैं, उनमें यह सबसे बेहतरीन पारियों में से एक होगी। उन्होंने बल्लेबाजी को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया। बाकी सभी खिलाड़ियों के लिए पिच अलग थी, लेकिन महान खिलाड़ी ऐसा ही करते हैं। वह शायद सफेद गेंद के क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'उनके आंकड़े देखिए। उन्होंने कितने रन बनाए हैं, कितनी तेजी से बनाए हैं, कितने शतक लगाए हैं और लक्ष्य का पीछा करते हुए कितने मुकाबले जिताए हैं। इसके बाद वह इस तरह की बल्लेबाजी करते हैं। वह एक क्लासिक बल्लेबाज हैं।'

शास्त्री और कोहली
- फोटो : Twitter
शुरुआत में संभलकर खेले, फिर गेंदबाजों पर बोला हमला
कोहली की पारी की शुरुआत बहुत तेज नहीं रही थी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए अतिरिक्त उछाल हासिल किया और भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। कोहली ने भी शुरुआत में परिस्थितियों को समझने पर ध्यान दिया। बारिश के कारण दूसरी बार खेल रोके जाने तक वह 27 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे थे।
खेल दोबारा शुरू होने के बाद कोहली ने रफ्तार पकड़ी और 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। ब्लेयर टिकनर के एक ओवर में उन्होंने शॉर्ट गेंदों का शानदार जवाब दिया। टिकनर ने लगातार तीन छोटी गेंदें फेंकीं और कोहली ने तीनों को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। शास्त्री के मुताबिक, कोहली की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह सही समय पर गेंदबाजों पर हमला करते हैं और तेजी से रन लेकर स्ट्राइक बदलते रहते हैं।
उन्होंने कहा, 'वह अक्सर ओवर की पहली या दूसरी गेंद को निशाना बनाते हैं और फिर स्ट्राइक बदल लेते हैं। विकेटों के बीच उनकी दौड़ बहुत अच्छी है। इससे गेंदबाज पर लगातार दबाव बना रहता है। कोहली के खिलाफ गेंदबाज को पूरे ओवर में छह या पांच गेंदें डालने का मौका नहीं मिलता। वह दो चौके लगाते हैं और फिर दूसरे बल्लेबाज को स्ट्राइक दे देते हैं।'

Take a bow, King Kohli 🙌🫡 Watch #NZvIND 1st ODI LIVE on #SonySportsNetwork and #SonyLIV 📺 https://t.co/L6MueJhKji
— Sony LIV (@SonyLIV) November 4, 2026
उन्होंने कहा, 'वह अक्सर ओवर की पहली या दूसरी गेंद को निशाना बनाते हैं और फिर स्ट्राइक बदल लेते हैं। विकेटों के बीच उनकी दौड़ बहुत अच्छी है। इससे गेंदबाज पर लगातार दबाव बना रहता है। कोहली के खिलाफ गेंदबाज को पूरे ओवर में छह या पांच गेंदें डालने का मौका नहीं मिलता। वह दो चौके लगाते हैं और फिर दूसरे बल्लेबाज को स्ट्राइक दे देते हैं।'
विराट कोहली
- फोटो : IANS
'टेस्ट क्रिकेट में भी अब तक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं'
विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। हालांकि, जनवरी 2025 में उन्होंने एक दशक से अधिक समय बाद रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलकर घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी। उनके बाद रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इससे भारतीय क्रिकेट के एक दौर का अंत हुआ। शास्त्री का मानना है कि कोहली की फिटनेस का स्तर इतना अच्छा है कि वह अब भी टेस्ट क्रिकेट में प्रभावी प्रदर्शन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, 'आप दुनिया के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से पूछिए, वे कहेंगे कि हम विराट को टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वह अब भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उनकी फिटनेस का स्तर इतना शानदार है कि उनके लिए यह सब आसान नजर आता है। उन्हें इसके लिए अलग से बहुत ज्यादा मेहनत करते हुए नहीं देखना पड़ता। यह उनकी मांसपेशियों की याददाश्त और काम के प्रति समर्पण का नतीजा है। यह खास है।'

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने भी कोहली के टेस्ट संन्यास पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, 'जब विराट ने संन्यास की घोषणा की तो लोग निराश क्यों थे, यह मैं समझ सकता हूं। मैं भी उन्हीं लोगों में शामिल हूं। जब आप इस तरह बल्लेबाजी कर रहे हों, तब भी वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की चर्चा में शामिल हैं, भले ही अब वह केवल एक प्रारूप खेल रहे हों।' स्टायरिस ने ऑकलैंड में बारिश के दौरान दर्शकों के स्टेडियम में रुके रहने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशंसक शायद कोहली को ईडन पार्क में आखिरी बार खेलते हुए देखने का मौका गंवाना नहीं चाहते थे।
2026 में शानदार फॉर्म में हैं कोहली
कोहली के लिए 2026 का साल अब तक शानदार रहा है। उन्होंने इस साल 10 वनडे मुकाबलों में 626 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 69.55 और स्ट्राइक रेट 120.61 रहा है। न्यूजीलैंड दौरे के बाकी मुकाबलों में भी उनकी नजरें इसी लय को बरकरार रखने पर होंगी। भारत को इस दौरे पर अभी तीन वनडे और खेलने हैं। इसके बाद साल के अंत में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर भी तीन वनडे मुकाबले होने हैं। ऐसे में कोहली के पास एक और कैलेंडर वर्ष में एक हजार रन पूरे करने का मौका रहेगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे सात नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।