{"_id":"6ae6bf40259990615102d92e","slug":"hong-kong-sixes-india-beat-bangladesh-by-5-wickets-after-3-defeats-shashank-singh-smashes-50-off-15-balls-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को हराया, शशांक ने 15 गेंद पर बनाए 50 रन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को हराया, शशांक ने 15 गेंद पर बनाए 50 रन
Sun, 01 Nov 2026 09:55 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंग कोक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंग कोक
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:55 AM IST
सार
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में लगातार तीन हार के बाद भारतीय टीम को पहली जीत मिली। भारत ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया। 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शशांक सिंह ने 15 गेंदों में सात छक्कों की मदद से 50 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि, इस जीत के बावजूद भारतीय टीम टूर्नामेंट में 11वें स्थान पर रही।
विज्ञापन
शशांक
- फोटो : IANS
विस्तार
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में लगातार तीन हार झेलने के बाद भारतीय टीम को आखिरकार पहली जीत मिल गई है। मिशन रोड ग्राउंड में रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर पांच विकेट से हराया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने छह ओवर में पांच विकेट पर 116 रन बनाए थे। 117 रन का लक्ष्य भारतीय टीम ने पारी की आखिरी गेंद पर हासिल किया।
बांग्लादेश की ओर से कप्तान अबू हिदर रोनी ने मात्र 18 गेंदों पर आठ छक्कों और तीन चौकों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा हबीबुर रहमान सोहन ने छह गेंद पर 18, सब्बीर रहमान ने चार गेंद पर 13 और चौधरी मोहम्मद रिजवान ने पांच गेंदों पर 12 रन बनाए। भारत की तरफ से कप्तान क्रुणाल पांड्या सफल गेंदबाज रहे। क्रुणाल ने दो ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। राहुल त्रिपाठी को एक विकेट मिला।

Trending Videos
भारतीय टीम
- फोटो : IANS
117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आखिरी गेंद जीत मिली। शशांक सिंह ने 15 गेंदों पर सात छक्कों और एक चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली। वह रिटायर्ड हर्ट हुए। राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 32, नीतीश राणा ने चार गेंदों पर नाबाद 10 और राहुल तेवतिया ने पांच गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए। भारत ने पांच विकेट से यह मुकाबला जीता। क्रुणाल पांड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
ग्रुप सी में मौजूद भारतीय टीम को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से चार विकेट से, दूसरे मैच में यूएई से छह विकेट से और तीसरे मैच में इंग्लैंड से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। बांग्लादेश पर जीत के बाद भारतीय टीम 11वें स्थान पर रही।