फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand 5th T20I Today: Match Timing, Venue, Live Streaming, Weather Forecast and Pitch Report

भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 आज: कब-कहां और कैसे देखें, क्या बारिश बनेगी विलेन और पिच किसके लिए फायदेमंद?

Sun, 01 Nov 2026 06:07 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 01 Nov 2026 06:07 AM IST
सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा।
  • सीरीज में 3-1 से आगे चल रही भारतीय टीम की नजर जीत के साथ 4-1 से सीरीज खत्म करने पर होगी।
  • वहीं, ऑकलैंड में 87 रन से जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम आखिरी मैच में भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। 

विज्ञापन
India vs New Zealand 5th T20I Today: Match Timing, Venue, Live Streaming, Weather Forecast and Pitch Report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे है, लेकिन ऑकलैंड में खेले गए पिछले मुकाबले में 87 रन की करारी हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव करने पर विचार कर सकता है। भारत की नजरें आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज का समापन शानदार अंदाज में करने पर होंगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी। ऑकलैंड में मिली हार ने भारतीय टीम की रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में पांचवें टी20 में कुछ नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। खास तौर पर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

India vs New Zealand 5th T20I Today: Match Timing, Venue, Live Streaming, Weather Forecast and Pitch Report
अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
सैमसन की जगह सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
सीरीज के पहले मुकाबले में 67 रन की शानदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन इसके बाद लगातार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने पिछले तीन मुकाबलों में 14, 18 और 4 रन बनाए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकता है। दूसरी ओर कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपनी फॉर्म को लेकर चिंतित होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने के बाद अय्यर का बल्ला खामोश रहा है। पिछली आठ टी20 पारियों में उन्होंने 40, 1, 16, 22, 42, 7, 5 और 22 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में वह बड़ी पारी खेलकर आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे। नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी की है, लेकिन गेंदबाजी में अभी तक खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs New Zealand 5th T20I Today: Match Timing, Venue, Live Streaming, Weather Forecast and Pitch Report
वरुण-कुलदीप-गंभीर - फोटो : ANI
कुलदीप और वरुण की होगी प्लेइंग-11 में एंट्री?
भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच सैराज बहुतुले ने भी संकेत दिए हैं कि परिस्थितियों को देखते हुए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इन दोनों में से किसी स्पिनर को मौका देने के लिए नमन धीर को बाहर बैठना पड़ सकता है। इससे भारतीय टीम की बल्लेबाजी की गहराई प्रभावित हो सकती है। धीर पार्ट टाइम ऑफ स्पिन का विकल्प भी देते हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने संतुलित प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती होगी।
विज्ञापन

India vs New Zealand 5th T20I Today: Match Timing, Venue, Live Streaming, Weather Forecast and Pitch Report
ग्लेन फिलिप्स - फोटो : PTI
ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल पर न्यूजीलैंड की उम्मीदें
न्यूजीलैंड की टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स इस सीरीज में सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। उन्होंने ऑकलैंड में शानदार शतक जड़कर टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिलिप्स इस सीरीज के चार मुकाबलों में 276 रन बना चुके हैं। पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की ओर से उनसे ज्यादा रन सिर्फ मार्क चैपमैन ने बनाए हैं। चैपमैन ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 290 रन बनाए थे। वहीं, पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट के नाम है। उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 331 रन बनाए थे। फिलिप्स को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 56 रन और बनाने होंगे। माइकल ब्रेसवेल भी अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने ऑकलैंड में अर्धशतकीय पारी खेलकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को मजबूती दी थी।

India vs New Zealand 5th T20I Today: Match Timing, Venue, Live Streaming, Weather Forecast and Pitch Report
अक्षर पटेल - फोटो : IANS
अक्षर और सैंटनर के बीच होगी अहम टक्कर
हैमिल्टन में दोनों टीमों के बाएं हाथ के स्पिनरों के बीच मुकाबला भी काफी दिलचस्प रहने वाला है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने इस सीरीज में प्रभावशाली गेंदबाजी की है, जबकि अक्षर पटेल को अपनी गेंदबाजी की रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, अक्षर पटेल की गेंदबाजी की औसत गति 97 किलोमीटर प्रति घंटा रही है, जबकि सैंटनर ने 89 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की है। सैंटनर ने अपनी 55 फीसदी गेंदें फुल लेंथ पर और 45 फीसदी छोटी लेंथ पर डाली हैं। इसके उलट अक्षर ने 72 फीसदी गेंदें छोटी लेंथ पर फेंकी हैं, जबकि फुल लेंथ गेंदों का प्रतिशत केवल 28 रहा है। सेडन पार्क की छोटी बाउंड्री को देखते हुए दोनों स्पिनरों की भूमिका काफी अहम हो सकती है।

India vs New Zealand 5th T20I Today: Match Timing, Venue, Live Streaming, Weather Forecast and Pitch Report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI
क्या कहती है पिच रिपोर्ट?
  • हैमिल्टन के सेडन पार्क की पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। यहां की सतह सपाट है और गेंद में अच्छा उछाल व कैरी देखने को मिलता है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान रहता है।
  • मैदान की स्क्वायर बाउंड्री भी अपेक्षाकृत छोटी हैं, जिससे चौके-छक्के लगने की संभावना बढ़ जाती है। हाल के टी20 मुकाबलों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 184 से 186 रन रहा है। ऐसे में रविवार को भी एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
  • हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को पावरप्ले के दौरान कुछ स्विंग और मूवमेंट मिल सकता है। शुरुआती ओवरों में विकेट निकालना तेज गेंदबाजों के लिए अहम होगा। दूसरी ओर स्पिनरों को पिच से ज्यादा टर्न मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्हें अपनी गति में बदलाव और सटीक लाइन-लेंथ के जरिए बल्लेबाजों को परेशान करना होगा।
  • टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। मैच के दौरान ओस गिरने की संभावना है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल हो सकता है। इसका फायदा लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मिल सकता है।

India vs New Zealand 5th T20I Today: Match Timing, Venue, Live Streaming, Weather Forecast and Pitch Report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI
कैसा रहेगा मौसम?
  • भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के दिन हैमिल्टन का मौसम क्रिकेट के लिहाज से अनुकूल रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आसमान में धूप के साथ हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की संभावना काफी कम है, इसलिए पूरे 40 ओवर का मुकाबला होने की उम्मीद है।
  • दिन का अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, रात के समय तापमान गिरकर 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मध्यम गति की हवाएं तेज गेंदबाजों को कुछ मदद दे सकती हैं।
  • शाम के समय तापमान में गिरावट और नमी के कारण ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए पहले गेंदबाजी का फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है।

India vs New Zealand 5th T20I Today: Match Timing, Venue, Live Streaming, Weather Forecast and Pitch Report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20?
  • मुकाबला: भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी20 इंटरनेशनल
  • तारीख: रविवार, 1 नवंबर 2026
  • समय: दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • टॉस: दोपहर 12:00 बजे
  • मैदान: सेडन पार्क, हैमिल्टन
  • टीवी पर प्रसारण: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: Sony LIV ऐप और वेबसाइट
  • आप Amarujala.com पर मैच से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

India vs New Zealand 5th T20I Today: Match Timing, Venue, Live Streaming, Weather Forecast and Pitch Report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : IANS
पांचवें टी20 मैच के लिए दोनों टीमें

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार और कुमार कुशाग्र।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट, फिन एलन, बेवन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर और ब्लेयर टिकनर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed