फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karan Singh flies the tricolor in Egypt, wins fifth title

Chandigarh News: करण सिंह ने मिस्र में लहराया तिरंगा, जीता पांचवां खिताब

Mon, 02 Nov 2026 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Karan Singh flies the tricolor in Egypt, wins fifth title
अथर्व शर्मा के साथ एम-15 युगल चैंपियन बने, दो महीने में तीसरी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। राउंडग्लास टेनिस अकादमी के खिलाड़ी करण सिंह ने मिस्र के शर्म अल शेख में आयोजित आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर एम-15 टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब जीत लिया। भारतीय खिलाड़ी अथर्व शर्मा के साथ जोड़ी बनाकर करण ने खिताबी मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त मिस्र के निकिता इयानिन और करीम इब्राहिम को 7-6, 6-4 से हराया। यह करण का इस वर्ष का पांचवां खिताब है। पिछले दो महीनों में वह तीसरी ट्रॉफी जीत चुके हैं और पांचवीं बार फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में करण और अथर्व की जोड़ी ने स्विट्जरलैंड के लार्स अरेगर और ऑस्ट्रिया के निकलास वाल्डनर को 6-3, 7-6 से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त तुर्की की जोड़ी मेलिह अनावतन और एस. मेर्ट ओजडेमिर को 7-6, 6-3 से मात दी। सेक्टर-1 स्थित राउंडग्लास टेनिस अकादमी युवा खिलाड़ियों को निखारने में अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed