फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Kishanganj, 7,000 rupees were collected from 200 women under the pretext of providing loans

बिहार: महिलाओं से ठगी का बड़ा खेल, लोन के नाम पर 200 महिलाओं को लगाया चूना; मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 04:42 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

बिहार के किशनगंज में लोन देने के नाम पर करीब 200 महिलाओं से ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर महिलाओं से 4 से 7 हजार रुपये तक वसूले गए थे। एसटीएफ की मदद से पुलिस ने गिरोह के सरगना राजू कुमार को वैशाली से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
In Kishanganj, 7,000 rupees were collected from 200 women under the pretext of providing loans
किशनगंज में लोन के नाम पर ठगी।

विस्तार

किशनगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर लोन देने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना राजू कुमार (33 वर्ष) को एसटीएफ के सहयोग से वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से ठगी के 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि यह मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का है। बीते 8 मई 2026 को भीमवालीस चौक की रहने वाली लक्ष्मी देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 अप्रैल को  एक कंपनी के एजेंट गांव में आए थे। उन्होंने बताया था कि चार-चार महिलाओं का समूह बनाकर लोन कार्ड बनवाने पर 60 हजार रुपये का लोन मिलेगा।

विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं को कार्यालय बुलाकर लोन कार्ड का फॉर्म भरवाया गया और घरेलू सामान, जैसे प्रेस, हॉटपॉट और सिलाई मशीन खरीदने के नाम पर 4 हजार से 7 हजार रुपये तक वसूले गए। 4 मई को ठाकुरगंज के जीलेबिया मोड़ स्थित कार्यालय में करीब 200 महिलाओं से पैसे जमा कराए गए। उन्हें बताया गया कि 8 मई की सुबह 8 बजे तक सामान उनके घर पहुंच जाएगा और इसके बाद लोन दिया जाएगा। लेकिन तय तारीख पर न तो सामान पहुंचा और न ही लोन मिला। जब महिलाएं कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला बंद था और सभी कर्मचारी फरार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में ठाकुरगंज थाना में कांड संख्या 148/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संतोष कुमार ने डीआईयू और एसडीपीओ-2, किशनगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। जांच में कंपनी फर्जी निकली।


ये भी पढ़ें- बिहार: 'पार्टी के लिए खाता खोलना भी मुश्किल होगा', अनंत सिंह के बयान से सियासत में हलचल; अब आगे क्या होगा?

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर टीम ने वैशाली से मुख्य आरोपी राजू कुमार (पिता अशोक कुमार झा), निवासी भतनडीह, थाना काजीपुर, को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में राजू ने बताया कि बिहार के कई जिलों में उसका नेटवर्क फैला हुआ है। ठाकुरगंज और पोठिया स्थित कार्यालयों में आठ लोग ब्रांच मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और फील्ड स्टाफ बनकर ठगी कर रहे थे।

गिरोह सोशल मीडिया पर नौकरी का विज्ञापन देकर युवाओं को भर्ती करता था। उन्हें ट्रेनिंग देने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यालय खुलवाए जाते थे। इसके बाद 10 से 15 दिनों में लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से पैसे वसूले जाते थे और फिर आरोपी फरार हो जाते थे। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed