{"_id":"67484142000675034c04a467","slug":"bihar-news-case-of-openly-brandishing-weapons-at-a-wedding-ceremony-in-sitamarhi-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी समारोह में खुलेआम हथियार लहराने का मामला, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी समारोह में खुलेआम हथियार लहराने का मामला, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी
Thu, 28 Nov 2024 03:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Nov 2024 03:39 PM IST
सार
बिहार के सीतामढ़ी से शादी समारोह में खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हथियार लहराते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के रीगा में कानून की धज्जियां उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रीगा से आ रही है, जहां एक शादी समारोह में खुलेआम हथियार लहराए जा रहे थे। शादी समारोह के दौरान स्टेज पर हथियार लहराने का वीडियो अब काफी वायरल होने लगा। हालांकि, गुरुवार सुबह जब वीडियो पुलिस को हाथ लगी है, जिसके बाद से स्थानीय थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में एक युवक लाल कपड़े से देसी कट्टा निकालता है और सीधा हवा में तानकर भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाता नजर आ रहा है। इस वीडियो में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि इस दौरान कई महिलाएं भी युवक के साथ नृत्य करती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, रीगा में शादी समारोह था, जहां देसी कट्टा लहराकर दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष के साथ डांस कर रहे थे।
विज्ञापन
भोजपुरी के अश्लील गानों पर देसी कट्टा लहराकर युवक ठुमका लगाना अब महंगा पड़ सकता है। चूंकि अब पुलिस को यह वीडियो हाथ लग गया है और पुलिस उसे खोज रही है। इस मामले को लेकर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन