Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto Dealers Worry About Post-Festive Demand Vehicle Stock Remains High

त्योहारों में खूब बिकीं गाड़ियां, फिर भी डीलर्स की चिंता बरकरार: जानें क्या है वजह, क्यों सता रहा मांग घटने डर

Fri, 06 Nov 2026 10:13 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 06 Nov 2026 10:13 AM IST
सार

  • ऑटो बाजार में त्योहारों के बाद मांग को लेकर चिंता है।
  • डीलर्स के पास वाहनों का भारी स्टॉक है।
  • फाइनेंसिंग की बढ़ती लागत बनी चुनौती बनी है।
  • अच्छी रिटेल बिक्री से स्टॉक घटने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Auto Dealers Worry About Post-Festive Demand Vehicle Stock Remains High
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

जहां एक तरफ त्योहार के दौरान गाड़ियों की बिक्री में तेजी आई है। वहीं, दूसरी तरफ ऑटो डीलर्स की चिंता बढ़ती जा रही है। डीलर्स के पास अभी भी पैसेंजर वाहनों का भारी स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा, फाइनेंसिंग की बढ़ती लागत भी आने वाले दिनों में ग्राहकों की खरीदारी को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में ऑटो डीलर्स त्योहारों के बाद बाजार में मांग कमजोर पड़ने की आशंका जता रहे है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में अच्छी रिटेल बिक्री से वाहनों के स्टॉक को कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने इस स्थिति को लेकर जानकारी दी। एसोसिएशन के अनुसार, थोक बिक्री के आंकड़े रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद भी पैसेंजर वाहनों का स्टॉक कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


डीलर्स के पास कितना स्टॉक मौजूद?

  • फाडा के अनुसार, डीलर्स के पास फिलहाल पीवी का 43 से 45 दिनों का बना हुआ है। इसका मतलब है कि मौजूदा बिक्री की रफ्तार के हिसाब से डीलर्स के पास मौजूद वाहनों का स्टॉक बेचने में लगभग इतने दिन लग सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • थोक बिक्री (होलसेल डिस्पैच) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद स्टॉक का इतना ज्यादा होना डीलर्स के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इससे साफ है कि केवल कंपनियों की ओर से डीलरशिप तक ज्यादा गाड़ियां भेजे जाने से बाजार में स्टॉक की स्थिति पूरी तरह नहीं सुधर सकती है।

क्या त्योहारों के बाद मांग पर भी असर पड़ेगा?

  • हां...डीलर्स की एक और चिंता त्योहारों के बाद गाड़ियों की मांग को लेकर भी है। इन फेस्टिवल्स के दौरान आमतौर पर लोग गाड़ी खरीदते हैं, लेकिन इसके बाद अपेक्षाकृत मांग की रफ्तार में बदलाव आ सकता है।
  • ऐसे में अगर आने वाले समय में ग्राहकों की ओर से खरीदारी धीमी पड़ती है, तो पहले से मौजूद भारी स्टॉक को कम करना डीलर्स के लिए चुनौती बन सकता है।

फाइनेंसिंग की बढ़ती लागत भी चुनौती

  • इसके अलावा डीलर्स के बीच वाहनों की मांग को लेकर चिंता की एक वजह फाइनेंसिंग की बढ़ती लागत भी है। गाड़ी खरीदने वाले बड़ी संख्या में ग्राहक फाइनेंस का सहारा लेते हैं। ऐसे में फाइनेंसिंग महंगी होने से ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित होने की आशंका रहती है।
  • डीलर्स के लिए यह इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि एक तरफ उनके पास वाहनों का स्टॉक ज्यादा है और दूसरी तरफ आने वाले समय में मांग पर दबाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।

आने वाले हफ्तों में अच्छी रिटेल बिक्री की उम्मीद

  • हालांकि, मौजूदा स्थिति के बीच ऑटो डीलर्स को उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में रिटेल बिक्री अच्छी रहेगी। अगर ग्राहकों की ओर से गाड़ियों की खरीदारी जारी रहती है, तो डीलरशिप पर जमा वाहनों का स्टॉक धीरे-धीरे कम हो सकता है।
  • फिलहाल डीलर्स की नजर आने वाले हफ्तों की रिटेल बिक्री पर है। इससे पता चलेगा कि त्योहारों के बाद भी बाजार में खरीदारी की रफ्तार बनी रहती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed