थाईलैंड में एक इमारत में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
थाईलैंड के फुकेट में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आग तेजी से आस-पास की इमारतों में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी, उस इमारत में गाड़ियां किराए पर देने का बिजनेस था और आग तेजी से आसपास की इमारतों में भी फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया, 'आज तड़के फुकेत के पातोंग में लगी भीषण आग के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है और 36 लोग घायल हो गए। यह आग सुबह करीब 03:20 बजे फांग मुआंग साई कोर रोड पर स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी और आसपास की इमारतों तक फैल गई। दमकलकर्मियों ने लगभग 40-50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।'
पुलिस ने बताया कि मरने वालों या घायलों में कोई पर्यटक नहीं है। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। करीब चार महीने पहले बैंकॉक के एक बार में भी आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी।