एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्कूल के लिए निकला छात्र बनारस पहुंचा, नशे वाला लड्डू खिलाने का आरोप

Shikha Pandey Updated Wed, 15 Jul 2026 10:36 PM IST

बिठूर क्षेत्र के मंधना में रहने वाला कक्षा नौ का छात्र नयन दीक्षित स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में वाराणसी (बनारस) पहुंच गया। छात्र के सकुशल मिलने के बाद परिजन उसे वापस घर ले आए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। नयन ने बिठूर पुलिस को बताया कि बस में सफर के दौरान मंधना के पास किसी व्यक्ति ने उसे लड्डू खाने के लिए दिया था। लड्डू खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोशी जैसी हालत में हो गया।होश आने पर उसने खुद को बनारस में पाया। इसके बाद किसी तरह परिजनों से संपर्क हुआ और परिवार के लोग उसे वापस घर ले आए। घटना की जानकारी मिलने पर बिठूर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्र से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। साथ ही बस और संबंधित लोगों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें