एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शुक्लागंज: खोदी गई सड़क पर हुआ पैचवर्क, राहगीरों को राहत

Shikha Pandey Updated Wed, 15 Jul 2026 10:47 PM IST

आजाद नगर मोड़ से लेकर राजधानी मार्ग रश्मि लोक बंधा तक एक महीने पहले भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए जलनिगम ने खोदाई कराई थी। इसकी वजह से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। बुधवार को जल निगम ने सड़क पर पैचवर्क कराकर गड्ढों को भरवाने का काम कराया। इससे राहगीरों को आने जाने में राहत हो गई। जल निगम के एक्सईएन पंकज झा ने बताया कि बुधवार को कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार ने दो सौ मीटर लंबी सड़क का डामरीकरण कराते हुए उस पर पैचवर्क का कार्य कराया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें