एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में नारेपार समिति पर किसानों को बंटी 250 बोरी डीएपी

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 07:56 PM IST

साधन सहकारी समिति कटरा के नारेपार में सोमवार को 250 बोरी डीएपी का वितरण किसानों में किया गया। सुबह से ही डीएपी लेने के लिए साधन सहकारी समिति में किसानों की लंबी लाइन लगी रही। समिति पर खाद आने पर समिति के लोगों ने किसानों को डीएपी वितरण की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही समिति पर डीएपी लेने के लिए अन्नदाताओं की लाइन लग गई। साधन सहकारी समिति के लोगों ने किसानों को पंक्तिबद्ध कर बारी-बारी से डीएपी का वितरण किया। प्रभारी सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को ढाई सौ बोरी डीएपी का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र डीएपी की और खेप आने पानी वाली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें