कपूरथला के नए एसएसपी गौरव तूरा ने जिले की जनता से अपील की हैं कि वह अपने घर, दुकान और फ्लैट को किराये पर देने वालों की सांझ केंद्र से वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। ऐसा करने से लोग जहां जुर्म रोकने और अपराध घटित होने पर सुलझाने के लिए पुलिस की मदद ही करेंगे, वहीं उनके पास भी अपने किरायेदार से संबंधित अनिवार्य जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध रहेंगे। जिससे वह उनके साथ फ्राड भी नहीं कर पाएं। एसएसपी ने कहा कि इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए जिले में स्थापित तमाम सांझ केंद्र के साथ पुलिस को भी खास निर्देश दिए जाएंगे, जिससे वह लोगों को इस बाबत जागरूक करके इसके फायदे बताएंगे।