एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पठानकोट में बॉर्डर के पास मिली बम नुमा वस्तु से मचा हड़कंप

Nivedita Updated Mon, 06 Jul 2026 11:49 AM IST

पठानकोट में भारत-पाक सीमा के निकट गांव रायपुर चंडीगढ़ खेतों से एक बम नुमा वस्तु मिलने से दहशत का माहौल बना हुआ है। जैसे ही लोगों ने उक्त संदिग्ध वस्तु को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त वस्तु को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जमीन के मालिक बलदेव सिंह ने बताया कि उनकी जमीन में काम करने वाले मजदूरों ने आज सुबह बम नुमा वस्तु को देखा और जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि वे किसी बम का हिस्सा लग रहा था। जिसके बाद तारागढ़ पुलिस को सूचित किया। उन्हें लग रहा है कि सन् 1971 के युद्ध दौरान गिरे बम का हिस्सा हो सकता है क्योंकि तब यही खेतों से मात्र 50 मीटर दूरी पर एक बम गिरा था जिसे सेना उठाकर ले गई थी और यह बम नुमा वस्तु भी उसी बम का हिस्सा हो सकती है। हालांकि बम निरोधक दस्ता भी इसकी जांच में जुटा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें