फिरोजपुर जिले के जीरा विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल वारिस पंजाब की ओर से नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का शुभारंभ संगठन के प्रमुख नेता भाई अमृतपाल सिंह के पिता जत्थेदार तरसेम सिंह ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, लोगों की समस्याओं को उठाने और क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि यह कार्यालय पार्टी की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होगा और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।