एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Video: लोजपा की चुनावी तैयारियों पर मंथन, चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Akash Dwivedi Updated Wed, 15 Jul 2026 05:06 PM IST

गोमतीनगर स्थित होटल रेनेसां में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। चिराग पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें