फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: नुक्कड़ नाटक से लोगों को समझाई पीएम सूर्य घर योजना, सोलर पैनल लगाने के लिए किया प्रेरित

बुधवार को पौनी मुख्य बाजार में बिजली विभाग की ओर से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की इस योजना की जानकारी देते हुए लोगों को इसके लाभ और सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पीडीडी विभाग के जूनियर इंजीनियर मोहित ने बताया कि विभाग की टीम विभिन्न क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी दे रही है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योजना की जानकारी प्राप्त कर अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए आगे आएं। जम्मू-कश्मीर के लोगों को योजना से लाभ: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवार अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर सरकारी सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। इससे बिजली बिल में कमी आएगी और परिवारों को सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें