सोमवार को नागरिक अस्पताल में एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली आयोजन किया गया। रैली को उप सिविल सर्जन डॉक्टर राजबीर, डॉ. धर्मेंद्र व डॉ. दीपक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सिविल हॉस्पिटल से सरकुलर रोड तक निकाली गई। इस दौरान एचआईवी एवं एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और उनके बचाव के तरीके बताए गए। एचआईवी और एड्स के अंतर को बताया गया। एचआईवी एक वायरस है। वहीं एड्स एक बीमारी है। एचआईवी का मतलब हुमैन इमूनो डेफिसेंसी सिनड्रोम एक वाायरस है। यह वायरस की इमूनिट्टी को नष्ट कर देता है और मनुष्य में अवसरवादी घाव पैदा कर देता है।