जिला यातायात पुलिस रॉन्ग साइड चलने, अवैध रूप से वाहन खड़ा करने व ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। इसमें आरटीए की टीमों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसको महाअभियान नाम दिया गया है। सोमवार को भी पुलिस की टीमों ने पूरे शहर में महाअभियान चलाया। रॉन्ग साइड आने वाले व अवैध रूप से खड़े 170 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे गए। 25 वाहनों को इंपाउंड किया गया। पुलिस ने सोमवार को अस्पताल, बैंक व कार्यालयों के बाहर खड़े वाहनों को उठाया और ट्रॉली में लोड कर स्काई लार्क के सामने पुलिस के नीचे पार्किंग में ले गए। यहां वाहन चालकों के चालान कर उन्हें वाहन वापस लौटाए गए। पुलिस अब तक चालान के तौर पर लगभग तीन लाख रुपये जुर्माना अब तक वूसल चुकी है।