एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मनीषा की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद महेंद्रगढ़ जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी

नवीन दलाल Updated Tue, 19 Aug 2025 11:40 AM IST

भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत मामले में मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद महेंद्रगढ़ जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए हैं। महेंद्रगढ़ सदर और शहर थाने में दो डीएसपी सुरेश कुमार व भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की एक एक कंपनी तैनात की गई है। प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्थाएं बनाए रखें। पुलिस ने यह भी बताया है कि ऐसे सभी संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है जो माहौल बिगाड़ने या अराजकता फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था इस तरह से बनाई गई है कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था की समस्या न हो सके। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मनीषा की मौत कीटनाशक खाने से हुई थी। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार शव से कीटनाशक के अंश मिले हैं जिससे स्पष्ट होता है कि उसने कीड़े मारने वाली दवा का सेवन किया था। वहीं, बॉडी से किसी तरह का सीमन सैंपल नहीं मिला है यानी मनीषा के साथ रेप नहीं हुआ। चेहरे पर एसिड या किसी अन्य केमिकल के निशान भी नहीं पाए गए। शव की आंख और गर्दन पर जो घाव थे वे जानवरों के नोचने की वजह से बने। साथ ही बरामद सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग भी मनीषा की लिखावट से मैच हो चुकी है। क्षेत्र में किसी भी प्रकार से पुलिस व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए महेंद्रगढ़ में पुलिस की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें