एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब के झूमर नृत्य पर झूम रहे देशभर के लोग

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 02 Dec 2024 09:19 PM IST

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पंजाब का प्रख्यात एवं प्राचीन झूमर नृत्य अपनी खास छाप छोड़ रहा है, जिस पर देश भर से पहुंचे पर्यटक झूम रहे हैं। ढोल, तुंबा और बांसुरी की मधुर धुनों के साथ 13 कलाकारों के इस ग्रुप की प्रस्तुति देख पर्यटक थिरकने लगते हैं। इसी ग्रुप का नेतृत्व कर रहे हैं 67 वर्षीय जसवंत सिंह, जो करीब 25 वर्षों से इस लोक नृत्य को जींवत कर रहे हैं। इस ऊर्जावान नृत्य में कलाकार गोल घेरे में लचक और लय के साथ अपनी प्रस्तुति देते हैं। जसवंत सिंह के नेतृत्व में इस ग्रुप द्वारा किए जाने वाले नृत्य के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल क्लाम भी कायल रहे थे और उन्होंने जसवंत सिंह को इसके लिए वर्ष 2004 व 2006 में दो बार सम्मानित भी किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें