एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी घटना के बाद तनाव का माहौल

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 02 Dec 2024 07:37 PM IST

गांव स्कूल ढाणी लांबा के गुरुद्वारा दशमेश सभा की प्रबंधक कमेटी ने रविवार देर शाम को आरोप लगाया था कि एक शख्स ने दिन में गुरुद्वारा साहिब में घुसकर गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़कर बेअदबी की है। गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब ऊपरी मंजिल पर सुशोभित हैं। गुरुद्वारा के सेवादार नीचे थे, इस दौरान एक शख्स माथा टेकने के लिए ऊपर गया और बाद में वापस आ गया। इसके बाद ऊपर कोई नहीं गया। शाम को जब सेवादार ऊपर गए तो वहां पावन अंग फटा मिला। इसके बाद युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने रात को पलविंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें