गोरखपुर में दोपहर बारिश के बाद भी तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में गर्मी और बारिश के बाद अचानक बढ़ी उमस के लोगों को दिक्कतें बढ़ा दीं। गोरखपुर के प्रसिद्ध चटोरी गली में आने जाने वाले लोगों ने अपनी कुछ प्रतिक्रियाएं दी। सभी का मानना था कि बारिश के बाद उमस राहत नहीं दिक्कत बढ़ाती है।