एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Bomb Threat: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खबर से मची लोगों में अफरातफरी; दहशतगर्दों ने भेजा था मेल

Tue, 14 May 2024 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Bomb Threat: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में मुख्यालय से लेकर पंतनगर एयरपोर्ट तक हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में मुख्यालय से लेकर पंतनगर एयरपोर्ट तक हड़कंप मच गया। आनन फानन एयरपोर्ट की सुरक्षा सख्त करते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें कोई अवांछनीय वस्तु नहीं मिलने पर अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

विज्ञापन


हवाई सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी एलायंस एयर के पास बीती 11 अप्रैल को एक धमकी भरा ईमेल आया था, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कंपनी प्रबंधन ने सोमवार की शाम एएआई के मुख्यालय सहित पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुमित सक्सेना को ईमेल फारवर्ड कर मामले से अवगत कराया।
 
ये पढ़ें- TOP NEWS: उत्तराखंड में काल बनकर आया मंगलवार.. तो कहीं हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर घमासान, पढ़ें कुमाऊं की बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने एयरपोर्ट परिसर व टर्मिनल बिल्डिंग सहित रन वे और आवासीय परिसर की सघन तलाशी ली। लगभग तीन घंटे चली इस कार्रवाई में दस्ते को एयरपोर्ट में कोई अवांछनीय वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिस्तरीय चेकिंग (मुख्य प्रवेश द्वार, टर्मिनल बिल्डिंग प्रवेश द्वार और बोर्डिंग के समय स्क्रीनिंग) सहित लगेज जांच को बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें