एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Almora News: एसएसबी अल्मोड़ा में अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Mon, 06 Jul 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अल्मोड़ा में सोमवार को उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा, 5वीं वाहिनी चंपावत, 11वीं वाहिनी डीडीहाट व 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ की टीमों के बीच खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी अल्मोड़ा के द्वितीय कमान अधिकारी तपन कुमार दास, उप कमांडेंट वीरेंद्र सिंह चौधरी, उप कमांडेंट (संचार) रविनंद झा, उप कमांडेंट (सामान्य) विपिन कुमार कटारा, सहायक कमांडेंट राजकुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें