खुटार। नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी ऋषिकांत की पत्नी मोनिका देवी के घर से चोर तीन लाख रुपये और लगभग दो लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर देने के बाद पुलिस ने चोरी को संदिग्ध बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मोनिका देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके में रहती हैं। 15 दिन पूर्व वह रिश्तेदारी में लखीमपुर खीरी के थाना शारदानगर के गांव बड़ागांव गई थी। 13 जुलाई को घर वापस आने पर घर में रखे बक्से का ताला टूटा मिला और बक्से में रखे तीन लाख रुपये, सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने के झाले, सोले के सात फूल, तीन जोड़ी पायल, चार जोड़ी चांदी की बिछिया गायब मिले। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि चोरी की घटना का पता कराया जाएगा। तहरीर दी गई है तो जांच कराई जाएगी। संवाद