एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Sambhal News: हिंसक हुए कुत्ते... हर दिन लोगों को बना रहे अपना शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भीषण गर्मी और उमस ने सिर्फ इंसानों को ही बेहाल नहीं किया है, बल्कि कुत्तों को भी हिंसक बना दिया है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे 15-20 मरीज इसकी बानगी हैं। यह आंकड़ा सिर्फ जिला अस्पताल का है, जबकि सीएचसी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या इससे अलग है।
विज्ञापन


संभल जिले में शहर से लेकर गांवों तक कुत्तों का आतंक बना हुआ है। लोगों का खेत जाना तक मुश्किल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर शासन तक कुत्तों को पकड़वाने के आदेश दे चुके हैं लेकिन प्रशासन फिर भी ध्यान नहीं दे रहा है। नतीजतन कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। कुत्तों का आतंक इतना है कि वर्ष 2024 से अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है।
जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि अधिकांश मरीज सरायतरीन, हयातनगर, घुंघावली, दतावली, मन्नीखेड़ा, देहपा, दीपासराय और मियां सराय के रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि एंटी रैबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सलाह भी दी कि कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से धोएं। 24 घंटे के अंदर चिकित्सक से संपर्क कर टीका लगवाएं। झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों के चक्कर में न पड़ें।
विज्ञापन


गर्मी में हिंसक हो रहे हैं कुत्ते
संभल के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विरखभान सिंह ने बताया कि अत्यधिक तापमान, पानी की कमी और उमस के कारण कुत्ते चिड़चिड़े और आक्रामक हो जाते हैं। जरा सी हलचल या किसी के पास से गुजरने पर भी वे हमला कर दे रहे हैं। प्रयास करें कि इनसे पर्याप्त दूरी बनाकर रखी जाए।

इन्होंने गंवाई जान

11 मार्च 2024- सरायतरीन के मोहल्ला नवाब खेल में 11 वर्षीय अहमद रजा को कुत्तों के झुंड ने आम के बाग में खेलते समय हमला कर मार डाला।

4 जून-2024- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय में अपनी बेटी के घर बेगमसराय सराय जा रहीं डेरा सराय की निवासी जुबैदा (70) को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला।

24 सितंबर-2024- ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सिरपुड़ा निवासी इशरत अली के इकलौते पांच वर्षीय बेटे शान को खेलते समय खूंखार कुत्तों ने नोचकर मार डाला।
विज्ञापन


11 जनवरी-2025- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पौटा निवासी रिया गौतम को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर मार डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें