एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घलौली में मंदिर से घंटा और कलश चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घलौली में मंदिर से घंटा और कलश चोरी
विज्ञापन

देवबंद। घलौली गांव में मंदिर से घंटा और कलश चोरी करने वाले चोर को ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरी का माल बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व घलौली में स्थित मंदिर से घंटा और कलश चोरी हो गए थे। जब ग्रामीणों को इसका पता लगा तो वह अपने तरीके से छानबीन में जुट गए। शनिवार को लोगों को पता लगा कि गांव के अंकुर त्यागी के पास चोरी किया गया घंटा और कलश रखा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर आरोपी युवक को दबोच लिया। पहले तो अंकुर चोरी करने से इंकार करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई के साथ पूछताछ की उसने स्वीकार किया कि मंदिर में उसने ही चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दोनों चीजों को उसके घर से बरामद कर लिया है। कोतवाल उमेश कुमार ने बताया कि घलौली गांव निवासी सुधीर त्यागी की तहरीर पर अंकुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें