ऊंचाहार। जिले से होकर गुजरने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस को पास कराने के लिए दो ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। इससे ट्रेनों में बैठे यात्रियों को परेशानी हुई। शुक्रवार को प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस करीब पौन घंटे लेट रही।
गंगा गोमती को पास कराने के लिए कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर को अरखा स्टेशन पर एक घंटे और सहानपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस को लक्ष्मणपुर स्टेशन पर करीब पौन घंटे रोका गया। पैसेंजर ट्रेन सही समय से चल रही थी, लेकिन रोके जाने के कारण एक घंटे लेट हो गई। नौचंदी एक्सप्रेस करीब एक घंटे लेट थी, जिसे देर तक रोका गया तो लेटलतीफी बढ़कर पौने दो घंटे हो गई।
स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज-रायबरेली और प्रयागराज-उन्नाव पर सिंगल रेल लाइन है। इसीलिए ट्रेनों को पास कराने के लिए गाड़ियां प्रभावित होती हैं। गंगा गोमती को पास कराने के लिए कंट्रोलर के निर्देश पर अरखा और लक्ष्मणपुर में ट्रेनें रुकी रहीं।