एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Raebareli News: फर्जी दस्तावेेज से बनवाए पासपोर्ट, सउदी अरब की यात्रा की

Sat, 18 Jul 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में सलोन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय से मिली रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी पासपोर्ट के जरिए दो बार सऊदी अरब की यात्रा कर चुका है।
विज्ञापन

सलोन के मियां साहब का फाटक निवासी परवेज के खिलाफ पासपोर्ट कार्यालय ने पुलिस को रिपोर्ट भेजी थी। जांच में पता चला कि वर्ष 2007 में उसने वास्तविक नाम और जन्मतिथि 15 अप्रैल 1970 के आधार पर पासपोर्ट संख्या G6360260 बनवाया था, जिसका इस्तेमाल सऊदी अरब जाने के लिए किया गया।
आरोप है कि वर्ष 2016 में उसने व्यक्तिगत विवरण बदलकर जन्मतिथि दो मार्च 1987 दर्शाई और आधार कार्ड समेत अन्य अभिलेखों के आधार पर नया पासपोर्ट संख्या P1112287 हासिल कर लिया। पुलिस के अनुसार उसने पहले पासपोर्ट की जानकारी छिपाई।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अमरनाथ सरोज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि दस्तावेजों, विदेश यात्रा के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें