फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: स्कूल के मैदान में खेलते समय अचानक गिरा कक्षा चार का छात्र, अस्पताल में मौत

Sat, 31 Oct 2026 05:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के प्राथमिक विद्यालय रायपुर नंगली में खेलते समय कक्षा चार का 10 वर्षीय छात्र निहाल अचानक गिर गया। उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
हार्ट अटैक, प्रतीकात्मक - फोटो : Adobe Stock Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के रायपुर नंगली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को खेलते समय कक्षा चार का 10 वर्षीय छात्र अचानक गिर गया। शिक्षक और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने से मौत होने की बात कही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पटेल जयंती कार्यक्रम के बाद मैदान में खेल रहे थे बच्चे
रायपुर नंगली के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बच्चे स्कूल के मैदान में खेलने लगे। इसी दौरान ग्रामीण प्रमोद कुमार का 10 वर्षीय बेटा निहाल भी अन्य बच्चों के साथ दौड़कर खेल रहा था।

खेलते-खेलते निहाल अचानक मैदान में गिर पड़ा। उसे गिरता देख साथी बच्चे घबरा गए। शिक्षकों और ग्रामीणों ने तुरंत उसे उठाया और उपचार के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित
स्थानीय डॉक्टर ने निहाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद निहाल को मृत घोषित कर दिया।

हृदय गति रुकने से मौत की बात
निहाल के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने के कारण बेटे की मौत होने की जानकारी दी। स्कूल में खेलते समय अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें