मथुरा में पकड़ा गया फर्जी ईडी अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के थाना रिफाइनरी पुलिस ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाने और ठगी करने के आरोप में सचिन शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से कस्बा फरह का रहने वाला है। वह खुद को ईडी का अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करता था और फेसबुक पर भी इसका प्रचार-प्रसार कर रहा था। शिकायतों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।