एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नकल में तीन रस्टीकेट

Wed, 24 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 बोर्ड परीक्षा में दोनों पालियों में मंगलवार को तीन छात्रों को नकल करते पकड़े जाने पर रस्टीकेट कर दिया गया। साथ ही विषयवार परीक्षा ड्यूूटी में लगाए गए छह कक्ष निरीक्षकों को कार्य मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को हाईस्कूल में गणित व इंटरमीडिएट में शाम की पाली में मनोविज्ञान, तर्क शास्त्र व शिक्षा शास्त्र की परीक्षा थी। कुल 42218 सम्मिलित होने थे लेकिन 3671 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान अनुचित साधन प्रयोग करते समय तीन छात्र रस्टीकेट हुए। जिसमें एक बालक व दो बालिका हैं।

इंटर की परीक्षा में कोई छात्र नकल करते नहीं पकड़ा गया। जांच के दौरान मिला कि जिस विषय की परीक्षा थी। उसी विषय के अध्यापक की ड्यूटी लगाई गई थी। ऐसे छह कक्ष निरीक्षकों कार्य मुक्त कर दिया गया। जिसमें माध्यमिक विद्यालय सेमरी, कोटवा इंटर कालेज में डीआईओएस द्वारा दो कक्ष निरीक्षक व भैसी इंटर कॉलेज में भी डीआईओएस द्वारा दो कक्ष निरीक्षक को हटाया गया है।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर मंडल सूरज नरायान मिश्र व उनकी टीम द्वारा शिवजपत सिंह जनता इंटर कालेज भिटौली व जीएसवीएस इंटर कालेज समेत कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें