अक्षर महोत्सव में कवि सुरेंद्र शर्मा को सम्मानित करते प्रोफेसर अर्क वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कानपुर में आयोजित तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव ‘अक्षर 2026’ का शनिवार को भव्य महाकवि सम्मेलन के साथ समापन हुआ। पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा की विशिष्ट हास्य शैली विशेष आकर्षण रही। अबरार काशिफ, इब्राहिम अली ज़ीशान, वरुण आनंद, नीलोत्पल मृणाल, बाबुषा कोहली, शशि श्रेया, पंकज चतुर्वेदी, विश्वनाथ विश्व, चंदन द्विवेदी और स्वयं श्रीवास्तव ने भी काव्य पाठ किया। एआई के दौर में साहित्य सृजन, तकनीकी विकास में भाषा का योगदान और हास्य के सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा हुई। 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित महोत्सव का आयोजन आईआईटी के शिवानी केंद्र ने राजभाषा प्रकोष्ठ और हिंदी साहित्य सभा के सहयोग से किया।