फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गलियों में जलभराव होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। ग्राम पंचायत सरदामई के मजरा कछपुरा से चिरकुटी जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल है। वहीं, गांव की गलियों में लंबे समय से जलभराव की समस्या है। इससे परेशान ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर प्रशासक के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्राम चिरकुटी निवासी कप्तान सिंह, अमित, पिंटू, रोहित, जितेंद्र, गौतम, रवि आदि ग्रामीणों ने बताया कि कछपुरा से चिरकुटी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग काफी समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। गलियों में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से गंदा पानी भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासक और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई पर कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन की जानकारी पर पहुंचे भीम आर्मी के जिला महासचिव नेम कुमार उर्फ पुच्चू आजाद ने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें