फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को सेवानिवृत्त होने वाले चार पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने सभी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार, अमर सिंह, शिववीर सिंह और हेड कांस्टेबल सैयद नकी हैदर शामिल रहे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की। एसपी ने कहा कि सभी ने अपने सेवाकाल में निष्ठा से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें